चार्जिंग पर लगा मोबाइल फ*टा, ज*लकर म*र गये चार भाई-बहनें और मां…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : शॉर्ट सर्किट से चार्जिंग पर लगा मोबाइल फट गया। तेज धमाके के साथ कमरे में आग लग गई। कमरे में मौजूद चार बच्चे झुलस गये। धधकते-जलते बच्चों को बचाने में मां बबीता और पिता जॉनी भी आग की चपेट में आ गये। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने झुलसे चारों बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। गुजरे 24 घंटे के अंदर कुछ-कुछ अंतराल में चारों बच्चों और मां बबीता की मौत हो गई, वहीं पिता जॉनी की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। एक साथ परिवार के पांच लोगों की मौत ने नाते-रिश्तेदारों को अंदर से हिला कर रख दिया। मरने वालों में बेटी सारिका, निहारिका एवं बेटे गोलू और कल्लू की अर्थी एक साथ सजाने की तैयारी थी। दिल को दहला देने वाला यह हादसा मेरठ के मोदीपुरम की जनता कॉलोनी में हुआ।

घटना के संबंध में बताया गया कि पेशे से मजदूर जॉनी अपने परिवार के साथ मोदीपुरम की जनता कॉलोनी में एक मकान में किराये पर रहता है। लगभग 40 साल का जॉनी मूल रूप से मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा का रहनेवाला है। बीते शनिवार की शाम बच्चे कमरे में खेल रहे थे, मोबाइल चार्ज हो रहा था। अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। मोबाइल फट गया, जिससे बेड में आग लग गई। आग से घिरे बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों की शोर सुनकर मां बबीता और पिता जॉनी किचन से कमरे की और भागे। बेतरह झुलस गये बच्चों को कमरे से बाहर निकाला। बच्चों को बचाने में पति-पत्नी भी बेतरह झुलस गये। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन कई पड़ोसी मौके पर पहुंच गये। बाद में अस्पताल में चारों बच्चों और मां की मौत हो गई। पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

इसे भी पढ़ें :झारखंड में इस महीने दो रोज रहेगा मौसम का यह हाल

इसे भी पढ़ें :मॉस्को में आतंकी ह*मले में म*रने वालों की संख्या बढ़ती जा रही… जानें

इसे भी पढ़ें :ससुर और प्रेग्नेंट बहू के साथ यह क्या हो गया…

इसे भी पढ़ें :नशे के सौदागरों को जमशेदपुर पुलिस का झटका… जानें

इसे भी पढ़ें :ACB के शिकंजे में शिक्षा विभाग का कर्मी

इसे भी पढ़ें :राजधानी में दिन-दहाड़े बीच मेन रोड में म*र्डर

spot_img

Related articles:

ममता सरकार बर्खास्त, कल तय होगा अगला CM कौन?

West Bengal : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि...

गढ़वा में 9 मई को लगेगा इंसाफ का मेला…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में एक बार फिर 9...

डेफ क्रिकेट टीम का जलवा, CM बोले, झारखंड को आप पर गर्व

Ranchi : कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में...

मिड-डे मील में सांप का बच्चा! बच्चों से भर गया अस्पताल…

Bihar : बिहार के सहरसा में स्कूल का मिड-डे...