Jamshedpur : इयरफोन खरीदने के बहाने दुकान घुसे दो उच्चकों ने मोबाइल उड़ा लिया। फिर दोनों आराम से निकल लिये। दोनों के जाने के बाद दुकान के कर्मी को अहसास हुआ कि काउंटर पर रखा मोबाइल गायब है। जब सीसीटीवी को खंगाला तो पूरा माजरा सामने आ गया। चोरी की यह वारदात जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के खड़ंगाझार स्थित हॉट्स एंड स्पॉट्स मोबाइल दुकान में हुई।
इसे भी पढ़ें : घोर महापाप : बालगृह में पेशाब लगते ही चीखने-चिल्लाने लगती है लड़कियां, देखें क्यों…(VIDEO)
हुआ यूं कि रविवार को एक युवक इयरफोन खरीदने के बहाने दुकान पहुंचा। वह दुकान के कर्मचारी से इयर फोन मांगकर देखने लगा। उसी दौरान पीछे से एक अन्य युवक भी पहुंचा। उसके हाथ में थैला था। इयर फोन देखते-देखते पहले से दुकान में मौजूद युवक इयरफोन देखते-देखते काउंटर पर रखा एक सैमसंग का मोबाइल धीरे-धीरे अपने साथी की ओर सरकाने लगा। इसी बीच दूसरे युवक ने थैले में मोबाइल डाल लिया और फिर दोनों युवक दुकान से आराम से निकल गये। चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : इस सर्वे ने उड़ा दी लोगों की नींद… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बाप रे… बाल कैदियों तक ऐसे पहुंचता है नशे का सामान
इसे भी पढ़ें : प्रति डिसमिल 2 लाख रुपये दो नहीं तो ठोक देंगे












