spot_img

Mobile App से पता चलेगी गोल्‍ड की Purity

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

 नकली होने पर करें कंप्‍लेन

कोहराम लाइव डेस्क: मार्केट में बिक रहे सोने  की प्‍योरिटी यानी शुद्धता जानना अब आसान है। इसकी हम स्‍वयं कर सकते हैं। इसके लिए हमें किसी ज्वेलर के पास जाना जरूरी नहीं है। सिर्फ एक मोबाइल एप (Mobile App) के जरिये यह किया जा सकता है। उल्‍लेखनीय है कि सरकार पूरे देश में अनिवार्य गोल्ड हॉलमार्किंग (Gold Hallmarking) को लागू करने जा रही है। यह 15 जनवरी से लागू होना था। अब इसे 1 जुलाई 2021 को लागू किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें :शौच के लिए गई नाबालिग को दरिंदों ने बनाया हवस का शिकार

‘BIS-Care app’  लांच

केंद्रीय उपभोक्ता एवं खाद्य मंत्रालय (Ministry of Consumer Affairs, Food and Public Distribution) ने एक मोबाइल एप ‘BIS-Care app’  लांच किया है। इसका  उपयोग कर ग्राहक (Consumer) सोने की शुद्धता जांच सकते हैं।

शिकायत दर्ज करने की सुविधा

इस एप के जरिये सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं, बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत कर सकते हैं। इस एप में अगर सामान का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर गलत पाया जाता है तो ग्राहक इसकी शिकायत तुरंत कर सकते हैं। इसके जरिये तुरंत ही ग्राहक को शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी मिल जाएगी।

बता दें कि BIS मानकों को लागू करने के साथ-साथ सत्यता की प्रामाणिकता की जांच भी करता है। हाल ही में BIS ने कहा था कि देशभर में लगभग 37,000 मानक जारी किए गए हैं। BIS-Care app फिलहाल Android यूजर्स के लिए ही।

इसे भी पढ़ें : ‘नाक नक्श से खूबसूरत बहुरिया प्रीति मरवा देलक’… पति को लगाया ठिकाना, अब जायेगी जेल : SP

 इस प्रकार करें करें डाउनलोड

1.Googel Play Store में जाकर BIS-Care app का सर्च करें और डाउनलोड करें।
2. डाउनलोड होने के बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी।
3. अपना नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी डालें ।
4.  अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी OTP के जरिए वेरिफाई करना होगा।
5. इसके बाद आप इस एप को इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं।
6. जब आप एप खोलेंगे तो कई ऑप्शन के साथ Verify Hallmark भी होगा।
7. Verify Hallmark पर क्लिक करेंगे तो आपको हॉलमार्क नंबर डालने पर आपको पता चल जाएगा कि सोने की शुद्धता क्या है। इसे आप Googel Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :हथियार लहराते Bike से आए तीन उग्रवादी, पुल का काम रुकवाया

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

spot_img

Related articles:

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...

अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : हजारीबाग के DC हेमंत सती बिना किसी...

नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस...