spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

हथियार लहराते Bike से आए तीन उग्रवादी, पुल का काम रुकवाया

Date:

spot_img
spot_img

लातेहार : उग्रवादियों की फिर धमक। Bike से हथियार लहराते आए और रुकवा दिया पुल का काम। यह हुआ जिले के मनिका प्रखंड के जूंगुर गांव के बिछियाबांध में। काम रुकवाया है एसजेएमपी उग्रवादियों ने। काम करा रहे मुंशी सत्येंद्र यादव को गोली मारने की धमकी दी और उनकी बाइक भी छीन ली। साथ ही हाथ से लिखा एक धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा। इससे यहां हो रहा पुल निर्माण काम रुक गया है और स्थानीय लोगों में दहशत है।

हथियार से लैस होकर आए थे तीन उग्रवादी

इस बार में मुंशी ने बताया कि हथियार से लैस तीन उग्रवादी पुल निर्माण स्थल पर पहुंचकर काम बंद करा दिया। वे बाइक से आये थे और हथियार चमकाते हुए काम कर रहे लोगों को भगा दिया। तीनों उग्रवादी हेलमेट पहने हुए थे। उक्त पुल निर्माण के संवेदक अजय चंद्रवंशी हैं और वे बरवाडीह के रहने वाले हैं। उग्रवादियों ने  धमकी दी है कि बिना संगठन के आदेश का काम शुरू किया तो फौजी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : दाऊद के गुर्गों का भी पनाहगार बना झारखंड, गिरफ्तार कुट्टी ने उगले राज

Bike छीन ली मुंशी की, काम कर रहे लोग भाग खड़े हुए

उग्रवादियों के आने के बाद वहां काम कर रहे लोग दहशत में आ गए और वे काम छोड़कर वहां से भाग निकले। मुंशी ने मनिका थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी। मनिका प्रखंड में एसजेएमपी नया उग्रवादी संगठन है। लेवी के लिए धमकी दी गई है। थाना प्रभारी सरज कुमार ने कहा कि ये उग्रवादी नहीं अपराधी गिरोह  है। बहुत जल्द इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : आलू व्यापारी से लूटकांड का खुलासा, चार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्‍थे

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: