Bihar : शाम की परछाइयां गहराने लगी थीं कि अचानक खबर आई कि राजद विधायक रीतलाल यादव की तबीयत जेल में बिगड़ गई। रात करीब साढ़े नौ बजे उन्हें आनन-फानन में भागलपुर जेल से मायागंज मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। बीमारी की वजह पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है—लेकिन घटनाक्रम ने सियासी हलकों में खलबली मचा दी है।
Bhagalpur, Bihar: RJD MLA Ritlal Yadav’s health worsened suddenly in jail. His wife suspects a murder conspiracy involving a gangster disguised as a journalist in Bhagalpur. He was hospitalized due to his deteriorating condition pic.twitter.com/6tA7wvIDXM
— IANS (@ians_india) July 1, 2025
इधर अस्पताल की दीवारों के भीतर इलाज चल रहा था, उधर पटना से एक वीडियो वायरल हुआ—रीतलाल यादव की पत्नी रिंकू देवी ने गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने साफ कहा, “मेरे पति की जेल में हत्या की साजिश हो रही है… हमारा पूरा परिवार निशाने पर है।” बात यहीं नहीं थमी। दो महीने पहले सुरक्षा कारणों से उन्हें पटना की बेऊर जेल से भागलपुर के हाई-सिक्योरिटी वार्ड में ट्रांसफर किया गया था। याद दिला दें, रीतलाल यादव ने 17 अप्रैल को दानापुर कोर्ट में सरेंडर किया था। उन पर 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप है। पुलिस की छापेमारी में लाखों की नकदी, चेक बुक, पेन ड्राइव और कई दस्तावेज बरामद हुये थे।
भागलपुर जेल में बंद राजद विधायक रीतलाल यादव की तबीयत बिगड़ी.
राजद विधायक की पत्नी रिंकू देवी बोलीं- जेल के अंदर हत्या की साजिश रची गई. pic.twitter.com/b3uMHvyM5z
— NewG (@newGindia) July 1, 2025












