spot_img
spot_img
spot_img

MLA ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, क्या बोले… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : सामुदायिक अस्पताल चौपारण में बुधवार को विधायक मनोज यादव ने चिकित्सा प्रभारी व चिकित्साओं संग बैठक की। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं एवं मरीज को मिलने वाली सुविधा पर विशेष रूप से चर्चा हुई। विधायक ने प्रखंड के सभी 17 स्वास्थ्य उपकेंद्र में OPD का नियमित संचालन करने, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर व कर्मी की उपस्थिति नियमित रहने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। अनुपस्थित डॉक्टर व कर्मियों से स्पस्टीकरण मांगने की बात कही। बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने चौपारण में अवैध रूप से चल रहे अल्ट्रासाउंड जांच, गुरुवार को ओपीडी में एक महिला डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति, ओपीडी में कार्यरत डॉक्टर की जानकारी के लिए सूचना पट्टा लगाने, ईसीजी मशीन को सुचारू रूप से चलाने की मांग की गई। वही हॉस्पिटल में 15 सालों से कार्यरत प्रबंधक जागेश्वर शर्मा पर शिकायतों की झड़ी लग गई। चिकित्सा प्रभारी ने सभी बिंदुओं पर जल्द अमल करने की बाद कही।

बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, जीप सदस्य राकेश रंजन, आरती कौशल, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, पूर्व अध्यक्ष राजदेव यादव, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी, भाजपा नेता सुनील सिंह, आशीष सिंह, विकास यादव, सुमन सिंह, बिराज रविदास, मुखिया सुनीता देवी, पप्पू रजक, प्रतिनिधि बिनोद सिंह, प्रभारी मुखिया प्रवीण सिंह, प्रतिनिधि कैलाश पासवान, समिति सदस्य जनार्दन सिंह, सहदेव प्रसाद यादव, चिकित्सा प्रभारी भुनेश्वर गोप, चिकित्सक डॉ योगेंद्र सिंह, सतीश सिंह, डॉ फरहाना महफूज, डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ सरवर हसन, डॉ रविकांत पांडेय, डॉ पंकज मेहता, डॉ दिनेश कुमार एकलब्य मौजूद रहे।

प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय पहुंचे विधायक

वहीं बरही विधायक मनोज कुमार यादव क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय भी पहुंचे। बीडीओ व सीओ संग बैठक कर शिकायतो को जल्द समाधान करने की बात कही। विधायक ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता बरते। अंचल व प्रखण्ड कार्यालय में कमीशनखोरी पर लगाम लगावे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कौन है मृतक? मोबाइल कॉल ने खोला राज, पुलिस जांच में जुटी…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर पंचायत...

हजारीबाग में अवैध शराब कारोबार पर तीखी चोट…

Hazaribagh : अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने...

दनुआ घाटी में आधी रात का कहर, एक ट्रेलर खाई में गिरा…

Chouparan : बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित दनुआ घाटी...