Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण सामुदायिक अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मियों की अनुपस्थिति से मरीज़ों को हो रही परेशानी पर बरही विधायक मनोज यादव ने सख्त रुख अपनाया है। विधायक ने मामले को हजारीबाग DC से फोन पर उठाया, जिसके बाद DC ने सिविल सर्जन को जांच के लिए तत्काल चौपारण भेजा। विधायक यादव ने कहा, “जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिलना उनका हक है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।” अब उम्मीद है कि जल्द ही अस्पताल की व्यवस्था में सुधार और दोषियों पर कार्रवाई होगी।












