spot_img

MLA बोले, बेवजह रेफर किया तो नपेंगे डॉक्टर…

Date:

spot_img
spot_img

Chauparan(Krishna Paswan) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण का परिसर आज कुछ अलग ही तस्वीर बयां कर रहा था। मरीजों की भीड़, स्वास्थ्य स्टालों की कतार और उम्मीदों से भरी निगाहें झलक रही थी। मौका था स्वास्थ्य मेला का। स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ स्थानीय विधायक मनोज कुमार यादव, प्रमुख पूर्णिमा देवी, चिकित्सा प्रभारी डॉ. डी.एन. ठाकुर, मुखिया पिंकी देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसी दौरान अस्पताल में नवनिर्मित डिजिटल एक्सरे मशीन का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। विधायक और जनप्रतिनिधियों ने मेले में लगे विभिन्न स्वास्थ्य स्टालों का निरीक्षण किया। मरीजों से बातचीत कर दवाओं, जांच और इलाज की हकीकत जानी। कहीं संतोष दिखा, तो कहीं सुधार की जरूरत भी साफ झलकी। निरीक्षण के दौरान विधायक मनोज यादव ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को साफ शब्दों में चेताया कि कर्तव्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जो इलाज चौपारण में संभव है, उसे बाहर रेफर न करें। जनता और जनप्रतिनिधियों की शिकायतें गंभीरता से लें। बेवजह रेफर किया गया तो कार्रवाई तय है।

विधायक ने कहा कि लगातार शिकायतें मिल रही हैं। अब समय है कि हर चिकित्सक अपना शत-प्रतिशत योगदान दे। मरीजों को यहीं बेहतर इलाज मिले, यही हमारी प्राथमिकता है। कार्यक्रम में पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, भाजपा नेता रामस्वरूप पासवान, मंडल अध्यक्ष रेवाशंकर साव, राजेन्द्र चन्द्रवंशी, मुखिया जानकी यादव, सुनीता देवी, मंजू देवी, समिति सदस्य जनार्दन सिंह, भाजपा नेता विकास यादव, जनमेजय सिंह, रिशु बर्णवाल, अशोक केशरी, बिनोद सिंह, संतोष पासवान, दिलीप केशरी, प्रदीप केशरी, सतेंद्र सिंह, रामचन्द्र सिंह, दिलीप राणा सहित कई जनप्रतिनिधि और कई हस्तियां मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें :

धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का भंडाफोड़…

Dhanbad : शादी के नाम पर ठगी और लूट...

रंगेहाथ धराये BSO…

Bihar : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बुधवार...

मोदी सरकार का रेलवे पर मेगा प्लान, 7 रूट होंगे क्वाड्रुपल…

Kohramlive : केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण को रफ्तार...

घर में लगा है जेड प्लांट, खुशियों की राह के लिये ये दिशा खास…

Kohramlilve : घर में हरियाली हो तो माहौल भी...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

धनबाद में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का भंडाफोड़…

Dhanbad : शादी के नाम पर ठगी और लूट...

रंगेहाथ धराये BSO…

Bihar : भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बुधवार...

मोदी सरकार का रेलवे पर मेगा प्लान, 7 रूट होंगे क्वाड्रुपल…

Kohramlive : केंद्र सरकार रेलवे के आधुनिकीकरण को रफ्तार...

घर में लगा है जेड प्लांट, खुशियों की राह के लिये ये दिशा खास…

Kohramlilve : घर में हरियाली हो तो माहौल भी...