spot_img

MLA बोले, नहीं सुधरे तो मेरे पास दूसरा उपाय भी हैं…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बिगड़े हालात और गड़बड़ी देख बमके MLA प्रदीप यादव ने सिविल सर्जन एसपी सिंह से बिगड़े सिस्टम को ठीक-ठाक करने को कहा है। वहीं चेताया है कि अगर हालात में सुधार नहीं हुआ तो उनके पास दूसरा उपाय भी है। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद आज अस्पताल का औचक जायजा लेने पहुंचे थे। विधायक को पता चला कि अस्पताल में नंबर लगाने के लिये ऑनलाइन इंतेजाम है, इससे मरीजों और उनके परिजनों को घोर परेशानी हो रही है। इस शिकायत पर उन्होंने सिविल सर्जन से कहा कि इस अस्पताल में दूर-दराज गांव-देहात के ज्यादातर लोग इलाज कराने आते हैं, ज्यादातर लोगों के पास स्मार्टफोन नहीं होते। इसके चलते उन्हें नंबर लगाने में घोर दिक्कतें होती है। इसपर अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें भरोसा दिलाया कि ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन पर्ची भी काटी जायेगी।

विधायक प्रदीप यादव ने अस्पताल में खड़ी एम्बुलेंस को भी देखा-सुना। उन्होंने पाया कि कई एम्बुलेंस लंबे समय से बिगड़े हालत में यूं ही खड़ी हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुये इसे तुरंत ठीक-ठाक कराने को कहा, ताकि मरीजों को वक्त पर एम्बुलेंस की सुविधा मिल सके। विधायक ने पोस्टमार्टम प्रक्रिया में हो रही अनावश्यक देरी पर भी चिंता जताई और कहा कि इस ठंड के मौसम में मृतक के परिजनों की परेशानी को समझे, पोस्टमार्टम को प्राथमिकता के साथ जल्द से जल्द पूरा किया जाये, ताकि परिजन अपने परिजनों के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया बिना किसी परेशानी और समय पर कर सके।

इसे भी पढ़ें :ओरमांझी में तांडव

इसे भी पढ़ें :6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें :भाजपा बोली ‘बंगले वाली देवी’ को और कितने चाहिये, आप ने कहा, PM आवास राजमहल…

इसे भी पढ़ें :डीजल चुराने का अनोखा अंदाज, क्या बोल गये SSP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :शेख हसीना का पासपोर्ट रद्द

इसे भी पढ़ें :18 साल बाद बरी होते ही सांसद बोले इंसाफ मिला…

इसे भी पढ़ें :“मैं चाहे ये करूँ, मैं चाहे वो करूँ, मेरी मर्ज़ी”, इस ज़िद ने ले ली 3 बच्चों की जान

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

इस इलाके में घूम रहा 30 हाथियों का झुंड, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…

Bokaro : बोकारो के गोमिया प्रखंड में इन दिनों...

आखिरी मौका! रांची में होल्डिंग टैक्स पर 10% की छूट…

Ranchi : रांची में होल्डिंग (संपत्ति) टैक्स जमा करने...

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...