spot_img

“मैं चाहे ये करूँ, मैं चाहे वो करूँ, मेरी मर्ज़ी”, इस ज़िद ने ले ली 3 बच्चों की जान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

 Ramgarh : सड़क हादसे में तीन स्कूली छात्र और टेम्पो चालक की हुई मौत के बाद यह सनसनीखेज़ खुलासा हुआ है कि अब भी कुछ स्कूल प्रबंधन को शासन-प्रशासन की कोई परवाह नही है। जैसा कुछ लोगों ने बताया कि शुरू से ही इस स्कूल का रवैया ठीक नही रहा। उनके मन में केवल एक ही बात रेंगती रहती है कि कौन क्या बिगाड़ लेगा? लोगों का मानना है कि स्कूल प्रबंधन इस सोच से बाहर निकल गया होता तो नाहक तीन मासूम बच्चों की जान नही जाती। इस हादसे में रामगढ़ के गुडविल मिशन स्कूल तिरला के तीन बच्चे काल के गाल में समा गये। वहीं टेम्पो चालक के भी प्राण निकल गये। बीच रोड पर स्कूली बच्चों की डेड बाडी बिछी देख लोगों का ग़ुस्सा उबाल पर आ गया। उनमें ग़ुस्सा इस बात का था कि झारखंड के सभी सरकारी-ग़ैर सरकारी स्कूल बंद है, ऐसे में यह स्कूल कैसे खुला रह गया। इसका जवाब फ़िलहाल किसी के पास नही। वहीं सरकार के संयुक्त सचिव नंद किशोर लाल के हस्ताक्षर से जारी आदेश में साफ़ कहा गया है कि 13 जनवरी तक राज्य के तमाम आठवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश हर स्कूल पर लागू होगा। ऐसे में गुडविल मिशन स्कूल तिरला का खुला रहना सबको चौंका गया। मौक़े पर पहुंची पुलिस ने रोड जाम पर बैठे लोगों को बहुत समझाया बुझाया। दरअसल आज सुबह टेम्पो और ट्रक में ज़ोरदार टक्कर हो गई थी। टक्कर के बाद दोनो गाड़ियां सड़क पर पलट गई थी। टेम्पो में कुल 11 बच्चे सवार थे। इस हादसे में जान गँवाने वाले छह साल के स्कूली छात्र अनमोल कुमार की पहचान हो गई। वहीं बाक़ी दो छात्रों की शिनाख्त में पुलिस जुटी थी। वहीं घटना में टेम्पो चालक सरफ़राज़ अंसारी की भी मौत हो गयी थी। दिल को झकझोर देने वाला यह हादसा रामगढ़ के गोला के मठवाटांड दामोदर रेस्टोरेंट के पास हुआ।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दनुआ घाटी फिर बनी मौ’त की घाटी…

Chouparan : राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की दनुआ घाटी एक बार...

अपराधियों पर सख्ती, जनता के बीच भरोसा, SP ने थानेदार को किया सम्मानित…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव के थानेदार दीपक कुमार...

प्राइवेट स्कूलों को 30 जून तक वेबसाइट पर खोलने होंगे सभी राज…

Bihar : अब निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम...

अचानक अस्पताल पहुंचे DC, ड्यूटी से गायब डॉक्टर का वेतन रोका…

Garhwa : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा जिले...