Chouparan(Krishna Paswan) : बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने मंगलवार को नेवरीकरमा मध्य विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर वन महोत्सव सह वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आयोजन वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सामाजिक वानिकी प्रमंडल, कोडरमा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद विधायक ने कहा, “पेड़ हैं तो हम हैं। प्रकृति है तो जीवन है।” उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील करते हुये कहा कि जंगलों से हरियाली, स्वच्छ हवा और बारिश मिलती है, जो पर्यावरण संतुलन बनाये रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं वन प्रमंडल पदाधिकारी (DFO) रौशन कुमार ने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आमजन को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, मुखिया प्रतिनिधि विनोद सिंह, भाजपा नेता विकास यादव, दिनेश सिंह राठौर, रामाशीष सिंह, अभिषेक सिंह, पवन सिंह, रेंजर रामबाबू कुमार, शिक्षक संजय यादव सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे।












