GARHWA (NITAYANAND DUBEY): गढ़वा विधायक और झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय के मैदान में लगभग 20 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 73 योजनाओं के शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया। इनमें लगभग सात करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला फुटबॉल स्टेडियम, छह करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से रामासाहु उच्च विद्यालय में एक्सीलेंस ऑफ स्कूल, बालिका उच्च विद्यालय में तीन करोड़, 24 लाख रुपए की लागत से बनने वाले एक्सीलेंस स्कूल सहित विधायक निधि की चार करोड़ तेइस लाख रुपए की लागत से बनने वाली 69 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। विधायक निधि से गढ़वा प्रखंड में 22, मेराल में 17, रंका में 14, चिनियां में पांच, रमकंडा में आठ तथा डंडा में तीन योजनाएं ली गई हैं।
ऐसा होगा स्टेडियम का स्वरूप
कन्या मध्य विद्यालय के मैदान में बनने वाला फुटबॉल स्टेडियम सर्व सुविधा संपन्न होगा। इसमें गैलरी, पाथवे, पवेलियन बिल्डिंग, खेल संघों का कार्यालय, किचेन, पेंट्री, खिलाड़ियों के रहने की सुविधा, बाउंड्री वाल, पार्किंग, बोरिंग, ट्रिंकलर आदि की व्यवस्था होगी। स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के तहत रामासाहू उच्च विद्यालय में प्रशासनिक भवन, कॉमन रूम, मेडिकल रूम, स्टाफ रूम, नया शैक्षणिक भवन, सिक्योरिटी रूम, चहारदीवारी, साइकिल शेड, वाटर फिल्टर, परेड पाथवे ,शौचालय आदि का निर्माण, पुराने भवनों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
खेल और खिलाडि़यों के लिए बेहतर कार्य कर रही सरकार
मौके पर मंत्री ठाकुर ने कहा कि झारखंड सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए बेहतर कार्य कर रही है। संपूर्ण गढ़वा का समान रूप से विकास किया जा रहा है। गढ़वा विधानसभा में 73 पंचायत एवं एक नगर परिषद क्षेत्र है। इनके विकास के लिए विधायक निधि की चार करोड़ रुपए काफी कम है। फिर भी संपूर्ण गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में बगैर भेदभाव के एक समान रूप से राशि खर्च कर विकास किया जा रहा है।
इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिता दत्त, डीडीसी , एसडीओ राज महेश्वरम, डीईओ मयंक भूषण, बीडीओ कुमुद झा, एसडीपीओ अवध कुमार यादव , नप कार्यपालक पदाधिकारी संजय पांडेय, राकेश पाल, आलोक मिश्रा, आलमगीर अंसारी, मनोज ठाकुर, धीरज दुबे, कंचन साहू, चंदन पासवान, संजय चौधरी, आशुतोष पांडेय, आशीष अग्रवाल, नवीन तिवारी आदि सहित महागठबंधन के कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :इस तकनीक से करें काजू की खेती, हो सकते हैं मालामाल, जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :Office में एक्स के साथ करना पड़ रहा है काम, तो ऐसे हैंडल करें सिचुएशन
इसे भी पढ़ें :407 से टकराई बाइक, देखें क्या हो गया…
इसे भी पढ़ें : BREAKING : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारी इधर से उधर
इसे भी पढ़ें : मेहरबान है पुलिस, बिगड़ न पाया कुछ माफिया तंत्र का, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : धरती में समा गया पूरा किचन, धनबाद में भू-धंसान की खौफनाक तस्वीर
इसे भी पढ़ें : छपरा में ज्वेलरी दुकान में डाका, ऐसे लूट ले गये 1 करोड़ के गहने, देखें…
इसे भी पढ़ें : गंदा धंधा वाली की बात सुन पुलिस हैरान, रिहायशी होटल में…
इसे भी पढ़ें : बार में चल रहा था अश्लील…पुलिस के पहुंचते ही…






