मिताली राज के नाम नया रिकार्ड, 10 हजारी क्लब में शामिल

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : मिताली राज के नाम नया रिकार्ड, 10 हजारी क्लब में शामिल हो गया। मिताली राज पहली भारतीय महिला हैं जिन्होंने रिकार्ड तोड़ दिखाया। महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में उपलब्धि हासिल करने वाली महज दूसरी खिलाड़ी भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे कर लिये हैं। मिताली राज ने शुक्रवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ लखनऊ में खेले जा रहे तीसरे वनडे में यह मुकाम हासिल किया। मिताली से पहले इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड्स ही दस हजार का आंकड़ा छू सकी थीं।

इस मैच से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मिताली के 9965 रन थे। 35 रन बनाते ही उन्होंने 10,000 के जादुई आंकड़े को छुआ। लेकिन वह अपना पारी को लंबा खींच नहीं पाईं। 36 रन बनाने के बाद उन्होंने अपना विकेट गंवाया। मिताली के नाम अब 46.73 की ओसत से कुल 10,001 इंटरनेशनल रन हैं।  मिताली ने अपने करियर में रिकॉर्ड 75 अर्धशतक और 8 शतक जमाए हैं।

इसे भी पढ़ें :कॉफी फेशियल से पाएं चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो, जानें क्या है सही तरीका…

BCCI ने दी बधाई

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा, ‘क्या शानदार क्रिकेटर हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाली पहली भारतीय महिला बल्लेबाज।  बधाई मिताली ।

इसे भी पढ़ें :शर्मनाक : कलयुगी पिता ने बेटी को ही बनाया हवस का शिकार

वनडे में मिताली के नाम सबसे ज्यादा रन

मिताली अब तक 212 वनडे में 50.53 की औसत से 6974 रन बना चुकी हैं। वे इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर भी हैं। वहीं, 89 टी-20 मैचों में उनके नाम 2364 रन हैं। जबकि, 10 टेस्ट में मिताली ने 663 रन बनाए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में मिताली के नाम 75 फिफ्टी और 8 सेंचुरी हैं।

2017 में चार्लेट ने सभी प्रकार के गेम से लिया था संन्यास
इंग्लैंड की पूर्व दिग्गज खिलाड़ी चार्लेट ने सितंबर, 2017 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। वे वनडे में मिताली के बाद सेकंड हाईएस्ट रन बनाने वाली क्रिकेटर हैं। चार्लेट ने 191 वनडे में 5,992 रन, 95 टी-20 में 2,605 रन और 23 टेस्ट में 1,676 रन बनाए थे।

टेस्ट में मिताली से आगे तीन महिला क्रिकेटर

मिताली वनडे और टी-20 में भारत की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर हैं। जबकि, टेस्ट में तीन क्रिकेटर ने उनसे ज्यादा रन बनाए हैं। इनमें संध्या अग्रवाल (1,110 रन), शांता रंगास्वामी (750 रन) और शुभांगी कुलकर्णी (700 रन) शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें :कॉफी फेशियल से पाएं चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो, जानें क्या है सही तरीका…

200+ वनडे खेलने वाली अकेली महिला क्रिकेटर हैं मिताली

  • मिताली के नाम दुनिया में सबसे ज्यादा 212 वनडे खेलने का रिकॉर्ड भी है। वे 200+ वनडे खेलने वाली अकेली महिला क्रिकेटर हैं।
  • उनके बाद 100+ मैच खेलने वाली भारतीय खिलाड़ियों में झूलन गोस्वामी (183), अंजुम चोपड़ा (127), अमिता शर्मा (116) और हरमनप्रीत (100) हैं।
  • मिताली ने 26 जून 1999 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे से डेब्यू किया था। इस मैच में उन्होंने नाबाद 114 रन की पारी खेली थी।
spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...