spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

दिनदहाड़े डिप्टी मेयर के पति को मा*री गोली, बवाल…

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : समस्तीपुर में दिनदहाड़े डिप्टी मेयर बबीता देवी के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आज सुबह अरुण महतो पैदल ही स्टेशन की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह लक्ष्मीपुर दुर्गा स्थान की एक चाय गुमटी के पास पहुंचे। वैसे ही पहले से घात लगाये बाइक सवार तीन अपराधियों ने उनपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में उन्हें कमर में तीन गोलियां लगी है। लहूलुहान अरुण महतो वहीं गिर पड़े। वारदात को अंजाम दे अपराधी वहां से भाग निकले। गोलियों की आवाज पर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। आनन-फानन में उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर दुर्गा स्थान के पास की है।

bihar police faied again,samastipur deputy mayor husband shot dead in bihar news hindi

घटना के बाद जिले में हड़कंप मच गया। लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। गुस्साये लोगों ने शव को बीच सड़क पर रख रोसड़ा-बेगूसराय रोड जाम कर दिया। वे लोग अपराधियों की अविलंब गिरफ़्तारी के लिए आंदोलन करने लगे। बेकाबू हालत को देखते हुये एसपी विनय तिवारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपराधियों की अविलंब गिरफ़्तारी का आश्वाशन दे लोगों को शांत कराया। पुलिस अपराधियों की खोज में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। वहीं मौका-ए-वारदात के आसपास लगे CCTV फुटेज को भी खंगाल रही है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि तीन दिन पहले भी अरुण महतो पर दलसिंहसराय रेलवे गुमटी के पास जानलेवा हमला हुआ था। पर उस दिन वह बाल-बाल बच गये थे। वहीं पुलिस का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है। खबर लिखे जाने तक अपराधियों का कुछ पता नहीं चल पाया था।

गौरतलब है कि अरुण महतो दो बार रोसड़ा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे, जबकि पिछली बार रोसड़ा नगर परिषद के गठन के बाद यह सीट महिला आरक्षित होने पर उनकी पत्नी बबिता देवी डिप्टी मेयर के पद पर निर्वाचित हुई थीं।

Bihar Deputy Chief Councilor Husband Was shot dead in Samastipur People Created Ruckus ann Samastipur Murder: समस्तीपुर में उप-मुख्य पार्षद के पति की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया बवाल, सड़क जाम

इसे भी पढ़ें : खूंटी में बेखौफ अपराधी, इस बार क्या किया…जानें

इसे भी पढ़ें :कोर्ट परिसर की सुरक्षा पर क्या बोल गये IG होमकर… देखें

इसे भी पढ़ें :बहुचर्चित रेलवे ठेकेदार ह*त्याकांड में गैंगस्टर बरी… जानें

इसे भी पढ़ें :जंगल में मिली डे*ड बॉडी, कारण बनी एक लड़की… जानें

इसे भी पढ़ें : CM का फिसला पांव, फिर क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : माकपा नेता का सुपारी लेने वाला धराया, उगले कई राज… जानें

इसे भी पढ़ें : क*टा बायां हाथ दायें हाथ में लेकर घूमता रहा एक शख्स… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : डरा कर उगाही में जुटे गुंडों का क्या हुआ हाल… जानें

इसे भी पढ़ें : वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किस-किस को मिली जगह…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते अरेस्ट…

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद के बीच जांच एजेंसी...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते अरेस्ट…

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद के बीच जांच एजेंसी...