Ranchi : झारखंड के विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज के तारीख में जो सरकार झारखंड में चल रही है, वह सबसे घटिया और भ्रष्ट सरकार है। इस सरकार में हर तरफ लूट है। कोयले की लूट, खनिज की लूट, ट्रांसफर पोस्टिंग में लूट ही लूट है। पूर्व मंत्री-मुख्यमंत्री जेल में हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब राज्य की जनता ने इस भ्रष्ट सरकार से मुक्ति का फैसला कर लिया है। झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां को लेकर भाजपा तैयार है। राजधानी रांची के भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में चौहान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने झारखंड में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। मौके पर मौजूद असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में राज्य के 52 विधानसभा क्षेत्र में भाजपा आगे रही है। उन्होंने कहा कि अगर चंपई सोरेन की जगह वह होते तो तत्काल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिए होते। बैठक में भाजपा के दिग्गज नेता बाबूलाल मरांडी, अमर कुमार बाउरी, अनपूर्णा देवी, रमेश सिंह, संजय सेठ, प्रतुल शाहदेव व निशिकांत दुबे कई अन्य छोटे-बड़े नेता मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर
इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…
इसे भी पढ़ें :9 इंस्पेक्टर बदले गये, इन थानों में हुई पोस्टिंग…
इसे भी पढ़ें :ईद के मौके पर महामहिम का देशवासियों को संदेश… जानें
इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल के निजी सचिव टर्मिनेट… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…
इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर





