spot_img

इस राज्‍य के मंत्री ने कहा, सर्वाधिक बच्चों वाले माता-पिता को मिलेंगे 1 लाख रुपये

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

MIZORAM : ऐसे समय में जब असम और देश के कई अन्य राज्य दो बच्चों की जनसंख्या नीति पर विचार कर रहे हैं, मिजोरम के एक मंत्री ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के तहत सबसे अधिक बच्चों वाले परिवार को एक लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। फादर्स डे के अवसर पर मिजोरम के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयते ने नकद पुरस्कार की घोषणा की, जो आइजोल ईस्ट-2 निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और वह मिजोरम को बड़े परिवार के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं।

Read More : महिला को घर से बुलाकर दाग दी गोली, इस शख्‍स को ढूंढ रही पुलिस…

मिजोरम का जनसंख्‍या घनत्‍व राष्ट्रीय औसत से कम

रॉबर्ट रोमाविया रॉयते ने कहा, ‘मिजोरम का जनसंख्या घनत्व 52 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है जो राष्ट्रीय औसत 382 से काफी कम है। इनफर्टिलिटी रेट और मिजो आबादी की घटती वृद्धि दर कई सालों से गंभीर चिंता का विषय रही है।

Read More : पुलिस के हत्‍थे चढ़ा टीएसपीसी का एरिया कमांडर

देश का दूसरा सबसे कम जनसंख्‍या वाला देश

2011 की जनगणना के अनुसार मिजोरम की आबादी 10.91 लाख है जबकि मिजोरम देश का दूसरा सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य है। राज्य का क्षेत्रफल लगभग 21,087 वर्ग किमी है और कुल क्षेत्रफल में से लगभग 91 प्रतिशत क्षेत्र वनाच्छादित है।

Read More : नदी में मिली युवक की सिर कटी लाश, हाथ पर है ऊं का निशान

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिला मौका…

Kohramlive : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों...

15 विदेशी यूनिवर्सिटी भारत में खोलेंगी अपने कैंपस…

Kohramlive : विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले...

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...