मध्यप्रदेश : किसी मंत्री के OSD के नाम पर पढ़े-लिखे लोगों को धोखा देकर ठगने का मामला हैरत में डालता है। पर यह सच है। मध्यप्रदेश पुलिस ने एक ऐसे शातिर ठग को दबोचा है। जो शिवराज सरकार के एक मंत्री का ओएसडी बन कॉलेज शिक्षकों को ट्रांसफर करवाने का लालच देता था। उनसे आसानी से रुपये ऐंठ लेता था। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के ओएसडी विजय बुदवानी ने साइबर सेल भोपाल को एक लिखित शिकायत दी थी कि कोई शख्स उनके नाम का इस्तेमाल कर कॉलेज शिक्षकों को फोन कर ट्रांसफर का लालच देकर उनसे रकम ऐंठ रहा है। पुलिस ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए शैलेंद्र पटेल नाम के इस ठग को दबोच लिया।
Read more: मीराबाई चानू की चांदी, बनेगी एडिशनल एसपी
इस प्रकार खुला मामला
मंत्री के ओएसडी विजय बुदवानी को कुछ दिन पहले एक महिला प्रोफेसर ने कॉल किया। अपने ट्रांसफर के बारे में बात की तो ओएसडी ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार कर दिया। इसपर महिला प्रोफेसर ने बताया कि उन्होंने शैलेंद्र पटेल नाम के एक शख्स को बकायदा 75 हज़ार रुपये भी दे दिये हैं। ओएसडी में उन्हें बुलाया तो पता चला कि एक शख्स लैंडलाइन फोन से कॉल कर खुद को उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव का ओएसडी बताया और उसके बाद ट्रांसफर के बदले उनसे 75 हज़ार रुपये ले लिए। साइबर सेल को जानकारी मिलने बाद ठग को पुलिस ने पकड़ लिया।
लैंडलाइन और मोबाइल दोनों का इस्तेमाल करता था ठग
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लैंडलाइन फोन से बात करता था, ताकि लोगों को विश्वास हो। रुपये देने के लिए जब बैंक की जानकारी देनी होती थी तो वो मोबाइल से बात करता था। पुलिस आरोपी से यह पता लगाने में लगी है कि क्या उसने किसी और मंत्री का भी नाम इस्तेमाल कर और कितने लोगों को चुना लगाया है। क्या उसके साथ कोई और भी इस गोरखधंधे में जुड़ा हुआ है।
Read more: Mirabai Chanu को ओलंपिक में मिल सकता है गोल्ड मेडल, जानें कारण
Read more: पोर्नोग्राफी केस : राज कुंद्रा के पार्टनर अरविंद पर शिकंजा
Read more: NTA ने की ICAR प्रवेश परीक्षा की घोषणा














