spot_img

मंत्री चमरा लिंडा ने चान्हों नर्सिंग कॉलेज का किया निरीक्षण

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : “झारखंड का कोई भी बच्चा सिर्फ संसाधनों की कमी के कारण अपने सपनों से समझौता न करे” यही संदेश लेकर राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा पहुंचे रांची के चान्हों स्थित नर्सिंग कौशल कॉलेज। मंत्री लिंडा ने कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया, कक्षाओं, लैब और हॉस्टल की स्थिति का जायज़ा लिया और छात्राओं से सीधा संवाद भी किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कॉलेज में पाई गई जरूरतों और समस्याओं का जल्द समाधान होगा।

निरीक्षण के बाद मंत्री ने कॉलेज प्रशासन की तारीफ करते हुये कहा कि यहां ANM, GNM जैसे मेडिकल कोर्स शुरू किए जा सकते हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की बच्चियां राज्य और देश की सेवा कर सकें। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन को विस्तृत योजना बनाकर विभाग को भेजने का निर्देश दिया और साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार सरकारी-निजी भागीदारी (PPP मोड) के तहत ऐसे संस्थानों को और बढ़ावा देगी। मंत्री ने कहा, “हमारा मकसद सिर्फ शिक्षा देना नहीं, बल्कि झारखंड के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...