RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची में स्वर्णरेखा नदी किनारे एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली है। मृतक की उम्र 47-48 साल बताई जा रही है। मामला नामकुम थाना क्षेत्र के केतारी बागान का है। सूचना मिलने पर नामकुम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
Read More : आज से खुलेंगी ये दुकानें, बिना ई-पास कर सकेंगे खरीदारी, जानिये नई गाइडलाइन
तीन-चार दिन पुरानी है लाश
नामकुम थाना प्रभारी ने बताया कि लाश की स्थिति देखने से तीन-चार दिन पुरानी लग रही है। उन्होंने आशंका जताई है कि लाश कहीं से बहकर रांची पहुंची है। उन्होंने बताया कि पुलिस शव के पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
Read More : #Palamu : मनातू बीडीओ से TPC के नाम पर मांगी लेवी, मोबाइल पर इतने बार किया फोन








