spot_img

चोरी का तरीका ऐसा कि चकरा गया पुलिस का माथा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हुगली : चोरों ने एक ही रात एक ही हाउसिंग कॉलोनी के 4 फ्लैट को अपना निशाना बनाया। चोरी की वारदात को इतनी सफाई से अंजाम दिया गया कि किसी को कानों-कान खबर तक नहीं हुई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हाउसिंग कॉलोनी के उन फ्लैटों को ही निशाना बनाया गया, जिसके मालिक कहीं गये थे। चोरों ने पड़ोस के फ्लैटों को बाहर से लॉक कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की यह दुस्‍साहसिक वारदात बंगाल के हुगली के पॉश इलाके में हुई।
श्रीरामपुर थाना अंतर्गत श्रीरामपुर नगरपालिका के 29 नंबर वार्ड में स्थित सुभाष नगर हाउसिंग कॉम्पलेक्स में तीन बिल्डिंग के चार फ्लैट से लाखों की चोरी कर ली गई। मौके पर पहुंची श्रीरामपुर थाने की पुलिस कई एंगल से मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस फ्लैट के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी खंगाल रही है। चोरी बिल्डिंग बी-5, बी -7 और सी -1 के चार अलग-अलग फ्लैट में हुई।
पीड़ित परिवारों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देने की आशंका जतायी है। इनलोगों का कहना है कि कोई तो ऐसा है जो बाहर गये परिवारों की जानकारी चोरों तक पहुंचाता है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें :  महिला को पिला दिया मैला, बोला- तुम्‍हारे कारण…

इसे भी पढ़ें : सकारात्मक सोच और मजबूत इच्छाशक्ति हो तो कोई भी काम असंभव नहीं : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : भारत का सीरीज पर कब्‍जा, चौथे फिरकी पर ऐसे नाचे कीवी

इसे भी पढ़ें : …और चलती स्कॉर्पियो बन गया आग का गोला

इसे भी पढ़ें : घर के बाहर ही कार के अंदर मिली डोजर ऑपरेटर की डेड बॉडी

इसे भी पढ़ें : पोस्‍टरबाजी के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर

इसे भी पढ़ें : RTI नहीं करती तो बर्बाद हो जाता…

इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में OMICRON VARIANTS की दस्तक

इसे भी पढ़ें : बुलेट सवार बदमाशों ने BDC के पति को गोलियों से भुना…

इसे भी पढ़ें : सुरक्षाबलों की फायरिंग में 13 मरे, भड़की हिंसा, एक जवान ने भी तोड़ा दम

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...