Dumka : डायन का आरोप लगाकर 58 वर्षीय को मैला पिलाने और पिटाई का मामले सामने आया है। इस घिनौने कृत्य के आरोप में 9 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस रेस हो गई है। आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी करने की बात पुलिस कह रही है। मानवता को शर्मसार करने वाला यह मामला दुमका के जरमुंडी के मधुवाटिकर गांव से सामने आया है। महिला का इल्जाम है कि दबंगों ने अपने घर में होने वाली बीमारी और अनहोनी के लिए उसे जिम्मेवार ठहराया और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया।
डरी-सहमी महिला काफी सोच-विचार के बाद अपने पति के साथ थाना पहुंचकर दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस मामले में दुबन दर्वे, भागवत दर्वे, जानकी दर्वे, सिकंदर दर्वे, कैलाश दर्वे, जंक्शन दर्वे, दया देवी, कौशल्या देवी और रितु देवी को आरोपित बनाया गया है। सभी फरार हैं।
इसे भी पढ़ें : हर हाल में चाहिए एक दिन की छुट्टी, अपने भी बाल-बच्चे, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : घर के बाहर ही कार के अंदर मिली डोजर ऑपरेटर की डेड बॉडी
इसे भी पढ़ें : पोस्टरबाजी के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर
इसे भी पढ़ें : RTI नहीं करती तो बर्बाद हो जाता…
इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में OMICRON VARIANTS की दस्तक












