Kohramlive: बिहार में इन दिनों खूब बारिश हो रही है। लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है। किसानों के लिए यह अच्छा समय है। कुछ जिलों में बुरा असर भी देखने को मिल रहा है। बीते दिन बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच मौसम विभाग ने भी लोगों को अलर्ट रहने के गाइडलाइन का पालन करने को कहा है। 19 जिलों में बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है।
बारिश के साथ वज्रपात की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के 19 जिलों में अच्छी बारिश होगी। इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की प्रबल संभावना है। इसमें पटना, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय शामिल हैं।
घटने लगा गंगा का जलस्तर
गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर के बीच एक राहत की खबर सामने आई है। अब गंगा नदी के जलस्तर में कमी आने लगी है। हालांकि अभी नदी के उफान में कमी नहीं आई है। जल संसाधन विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक दीघा घाट पर जलस्तर 47.83 मीटर और गांधीघाट पर 47.00 मीटर मापा गया है। जबकि दीघा घाट पर खतरे का निशान 50.45 मीटर और गांधी घाट पर 48.60 मीटर है।
इसे भी पढ़ें :YBN यूनिवर्सिटी के छात्रों को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग, BSNL के साथ हुआ MoU
इसे भी पढ़ें :ट्रैफिक जाम के बीच नैना हो गए चार और उसके बाद ऐसे हुई शादी…
इसे भी पढ़ें :SUV सेगमेंट में Honda की होगी रीएंट्री, जल्द आ सकती है नई गाड़ी
इसे भी पढ़ें :गोल्ड स्मगलिंग का तरीका देख DRI दंग… देखें
इसे भी पढ़ें :SUV सेगमेंट में Honda की होगी रीएंट्री, जल्द आ सकती है नई गाड़ी
इसे भी पढ़ें :सगी बेटी की आबरू लूटने वाले हैवान की उम्र कटेगी जेल में
इसे भी पढ़ें :बवासीर-फिशर नहीं देंगे दर्द, डाइट में शामिल करें ये चीजें












