RANCHI : मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो प्रेशर का मुख्य केंद्र ओडिशा है। बंगाल से सटे धनबाद सहित झारखंड के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना जाहिर की गयी है। राज्य के लगभग सभी इलाकों में मानसून सक्रिय है। करीब-करीब पूरे राज्य में बारिश हो रही है। 18 जुलाई यानि आज बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसका असर आगे एक-दो दिनों में रहेगा। झारखंड के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है। राज्य में अभी इसी तरह का मौसम रहेगा कई हिस्सों में बारिश होगी।
झारखंड में 18 जून को संताल परगना के रास्ते मानसून ने दस्तक दी थी। आज एक महीना पूरा हो गया। एक महीने के दौरान राज्य में सामान्य से करीब 41 प्रतिशत कम बारिश हुई हालांकि इस महीने मौसम ने अपना मिजाज बदला है और राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है।
मौसम केंद्र के अनुसार, 20 जुलाई तक रांची व आसपास में बादल छाए रहेंग। एक से दो बार बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री और न्यूनतम 23 रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन रांची समेत पूरे राज्य में अच्छी बारिश के आसार हैं। किसानों के लिए काफी राहत भरी होगी। खेतों में भरपूर होने की संभावना है, किसान बीहन की तैयारी कर लें।
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में नाबालिग के भरोसे का खू*न… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :ममता को निगल गई मोहब्बत, 5 बच्चों वाली की लव स्टोरी… जानें
इसे भी पढ़ें :अपराधी-उग्रवादियों के उठते फन को कुचलने को एकजुटता जरूरी : मुस्तफा
इसे भी पढ़ें :साले की बीवी पर मचला दिल, फिर कर दिया यह कांड… जानें
इसे भी पढ़ें :हवा में जहाज में ब्ला’स्ट, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग…












