Ranchi : CM हेमंत सोरेन से रविवार को मुख्यमंत्री आवास, रांची में राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों सहित मीडिया व अन्य संस्थानों से जुड़े प्रतिनिधियों ने शिष्टाचार भेंट की और नववर्ष 2026 की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने भी सभी को नये साल की शुभकामनाएं दीं। भेंट करने वालों में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, उद्योग निदेशक विशाल सागर, झारखंड शिक्षा परियोजना के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो और रांची के DC व वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों में आईजी नरेंद्र कुमार सिंह, बोकारो आईजी सुनील भास्कर, कोल्हान रेंज के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा समेत कई जिलों के SP और जैप कमांडेंट्स ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
इसके अलावा रांची रेल मंडल के डीआरएम केएन सिंह, प्रभात खबर के एडिटर-इन-चीफ अंकित शुक्ला, जी न्यूज के स्थानीय संपादक धीरज ठाकुर और जामिया मिलिया विश्वविद्यालय के विजिटिंग प्रोफेसर एमए हक ने भी मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनायें दीं।












