Kohramlive Desk : एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने 2023-24 के लिए क्रिकेट कैलेंडर जारी कर दिया है। काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी पुष्टि की है कि मेंस एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) सितंबर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ODI World Cup 2023) के मद्देनजर इस मल्टी नेशन टूर्नामेंट का आयोजन 50 ओवर्स के फॉर्मेट में होगा। पिछली बार यह टी20 फॉर्मेट में खेला गया था। इसका कारण ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप था। अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि मेंस एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) का आयोजन पाकिस्तान में ही होगा या नहीं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह (Jay Shah) ने कुछ महीने पहले यह कहा था कि भारतीय टीम पाकिस्तान खेलने नहीं जाएगी और इस मल्टी नेशन ट्रॉफी का आयोजन न्यूट्रल वेन्यू पर होगा।
कुल 13 मैच होंगे
जय शाह के ट्वीट के अनुसार, सितंबर में होने वाले वनडे एशिया कप में कुछ 6 टीमें होंगी। इन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। एक ग्रुप में भारत, पाकिस्तान और क्वलिफायर -1 हैं। वहीं दूसरे ग्रुप में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान हैं। लीग स्टेज में कुल 6 मैच होंगे। लीग स्टेज से एक ग्रुप से दो टीमें अगले दौर में पहुंचेंगी। फिर राउंड रॉबिन फॉर्मेट में सुपर-4 होगा। इस दौरान 4 टीमों के बीच कुल 6 मैच होंगे। फिर फाइनल होगा। टूर्नामेंट में कुल 13 मैच होंगे।
Presenting the @ACCMedia1 pathway structure & cricket calendars for 2023 & 2024! This signals our unparalleled efforts & passion to take this game to new heights. With cricketers across countries gearing up for spectacular performances, it promises to be a good time for cricket! pic.twitter.com/atzBO4XjIn
— Jay Shah (@JayShah) January 5, 2023
इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : पारसनाथ को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
इसे भी पढ़ें : मम्मी-पापा ने छीना मोबाइल, बेटी क्या कर गई… देखें
इसे भी पढ़ें : बाइक उड़ाने में माहिर दो लोगों का क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : अब सिनेमाघरों में नहीं कर पाएंगे ये काम…देखें क्या
इसे भी पढ़ें : सरकार का बड़ा फैसला, 8 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल… देखें
इसे भी पढ़ें : माशूका को गली में बुलाया, फिर कर दिया कांड… देखें
इसे भी पढ़ें : “Rims प्रबंधन होश में आओ…” पहरेदार और ट्रॉलीमैन कर रहे जोरदार प्रदर्शन… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सरकार का बड़ा फैसला, 8 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल… देखें












