spot_img

महबूबा मुफ्ती की सरकार से अपील, निर्दोष न बनें निशाना

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : जम्मू-कश्मीर की पूर्व CM और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाइयों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने X पर जारी अपने बयान में सरकार से अपील की कि आतंकवाद के खिलाफ उठाये जा रहे कड़े कदम सावधानीपूर्वक और साक्ष्य-आधारित हों, ताकि निर्दोष नागरिकों को इसका खामियाजा न भुगतना पड़े। महबूबा मुफ्ती ने आतंकियों और आम नागरिकों के बीच स्पष्ट अंतर करने पर जोर देते हुये कहा कि “अलगाव की भावना केवल उन तत्वों को ताकत देती है जो कश्मीर में विभाजन फैलाना चाहते हैं।” महबूबा मुफ्ती ने सरकार से आग्रह किया कि सभी कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर और मानवाधिकारों का सम्मान करते हुये की जाये। उन्होंने कहा, “न्याय और विश्वास आतंकवाद के खिलाफ सबसे मजबूत हथियार हैं।” उन्होंने केंद्र सरकार से स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर काम करने और संवाद बढ़ाने का आह्वान किया ताकि कश्मीर में शांति और स्थिरता कायम रखी जा सके।

इसे भी पढ़ें : शुभमन गिल का खुलासा, ‘सारा’ पर भी तोड़ी चुप्पी!

इसे भी पढ़ें : CM के गांव से शुरू होगा ‘जन सुराज’ का नया अभियान

इसे भी पढ़ें : “अपनी 4 महीने की सैलरी दूंगा”, इरफान अंसारी ने किया यह पोस्ट…

इसे भी पढ़ें : आतंक के पनाहगारों के यहां ताबड़तोड़ रेड, ये दो अरेस्ट

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के शिक्षा तंत्र में नई ताकत, 1,042 सहायक शिक्षक नियुक्त…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्राथमिक और मध्य विद्यालयों...

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम होगा पहले से कहीं आसान…

Kohramlive : देश की स्वास्थ्य व्यवस्था अब तेजी से...

जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...