“अपनी 4 महीने की सैलरी दूंगा”, इरफान अंसारी ने किया यह पोस्ट…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुये आतंकी हमले पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने इस अमानवीय घटना को “भारत की आत्मा पर हमला” बताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इरफान अंसारी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर पोस्ट करते हुये कहा कि वह अपनी 4 महीने की सैलरी इस हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों के परिवारों को श्रद्धांजलि स्वरूप देंगे।

उन्होंने लिखा, “जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर किया गया हमला न केवल मानवता पर हमला है बल्कि उन्होंने भारत की आत्मा और प्रत्येक भारतवासी पर हमला किया है। इस घटना ने मुझे काफी अंदर तक झकझोर दिया है। मैंने फैसला लिया है कि शहीद परिवारों को “मैं अपने 4 महीने का वेतन श्रद्धांजलि के तौर पर दूंगा” यह मेरा फर्ज है कि मैं पीड़ित परिवारों के इस दुख में उनके साथ खड़ा रह सकूं। शहीदों का बलिदान अमूल्य है। परिवारों के साथ मेरी पूरी संवेदनाएं हैं।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सबसे महंगे बिके रॉबिन मिंज, विराट पर भी लगी बड़ी बोली… जानें

Ranchi : राजधानी रांची में शनिवार को क्रिकेट का...

मुजफ्फरपुर की शाही लीची निकली देश के सबसे बड़े दरबार तक…

Bihar : मुजफ्फरपुर की विश्व प्रसिद्ध शाही लीची का...

बड़ी खबरः 2 IAS सस्पेंड, एक ठेकेदार ने कराई आलीशान सैर…

Bihar : बिहार सरकार ने टेंडर घोटाले में घिरे...

बंखेता गांव में गूंजा संदेश, ‘जिंदगी चुनिये, तंबाकू नहीं’…

Ranchi : रांची से सटे ओरमांझी के बंखेता गांव...