spot_img

आतंक के पनाहगारों के यहां ताबड़तोड़ रेड, ये दो अरेस्ट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : जम्मू-कश्मीर में आतंक के नेटवर्क पर लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। बडगाम में पुलिस ने पीएसए के तहत दो आतंक समर्थकों ताहिर अहमद और शब्बीर अहमद गनई को गिरफ्तार किया है। दोनों स्थानीय युवाओं को आतंकी संगठनों से जोड़ने, रसद और आश्रय देने जैसे कामों में शामिल थे। इस कार्रवाई के साथ ही घाटी में आतंकियों के घरों को गिराने का सिलसिला भी तेज हो गया है। बांदीपोरा और शोपियां में दो आतंकियों के दो मंजिला मकान जमींदोज कर दिये गये। जमील शीर गोजरी और अदनान शफी जैसे कुख्यात आतंकियों के घरों को बुलडोजर से गिराया गया। गुजरे दो दिनों में लश्कर और हिजबुल के कुल सात आतंकियों और मददगारों के घर तोड़े गए हैं। NIA की टीम अब स्थानीय पुलिस से केस डायरी लेकर आधिकारिक जांच की तैयारी में जुटी है।

63 ठिकानों पर रेड, 1500 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में

अनंतनाग से लेकर श्रीनगर तक सुरक्षा एजेंसियों ने 63 से ज्यादा आतंकी ठिकानों पर छापे मारे हैं। 1,500 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिये गये हैं, सिर्फ अनंतनाग से ही 175 गिरफ्तारियां हुई हैं। इस बीच 14 स्थानीय आतंकियों की लिस्ट जारी की गई है, जो पाक आतंकियों को पनाह और सहायता देते हैं। कुपवाड़ा के मच्छिल सेक्टर में सुरक्षा बलों ने जंगल में छिपे आतंकी ठिकाने से पांच AK-47 राइफलें, M-4 कार्बाइन की 50 गोलियां, पिस्तौल और भारी बारूद बरामद किया। M-4 स्नाइपर की गोलियों से साफ है कि आतंकियों के पास स्नाइपर हमलों की भी तैयारी थी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आवासीय बालिका विद्यालय में छात्रा की मौ’त, मचा तहलका…

Gumla : गुमला के भरनो थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा...

झारखंड को मिले चार नये सूचना आयुक्त, गवर्नर ने दिलाई शपथ

Ranchi : झारखंड को चार नये सूचना आयुक्त मिल...

राजधानी रांची में कैब सेवायें ठप्प… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची में ऑनलाइन कैब सेवाओं से...

पत्नी के कपड़े फाड़ अर्द्धनग्न हालत में घुमाया, वीडियो वायरल…

Pakur : पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में इंसानियत...

हिमांशु की मौ’त पर ब’वाल, कई इलाकों में धारा 163 लागू

Jamshedpur : जमशेदपुर में करणी सेना के सरायकेला जिला...