Bihar : चुनावी साल में CM नीतीश कुमार आज शिक्षा विभाग की योजनाओं के 49 लाख 93 हजार 36 लाभार्थियों के खातों में 2920 करोड़ रुपये डीबीटी के जरिये भेजेंगे। इसके साथ ही शिक्षा विभाग की 958.79 करोड़ की आधारभूत संरचनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। कुछ ही देर में शाम 4 बजे मुख्यमंत्री आवास में होने वाले कार्यक्रम में दोनो उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार मौजूद रहेंगे। हाल के दिनों में नीतीश सरकार लगातार योजनाओं की घोषणाओं और शिलान्यास-उद्घाटन की झड़ी लगा रही है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन, छात्रवृत्ति, साइकिल-पोशाक योजना से लेकर स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड में ब्याज माफी तक मुख्यमंत्री हर वर्ग को राहत देने में जुटे हैं। इन दिनों नीतीश सरकार बिहार को हजारों करोड़ की योजनाओं का तोहफा देकर एक्टिव मोड में दिख रही है।
इसे भी पढ़े : हजारीबाग में अवैध शराब पर करारा वार
इसे भी पढ़े : आमचूंआ की सिहरन भरी रात : खू’न, खामोशी और अनकहा राज
इसे भी पढ़े : रांची में इन चार स्टेशनों के पास निषेधाज्ञा… जानें क्यों
इसे भी पढ़े : पटरियों पर उतरे सैकड़ों, ये ट्रेन रद्द, इनके बदले रूट








