PATNA : नीतीश कैबिनेट की शुक्रवार को हुई बैठक में सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए फी तय किया गया। वहीं, केंद्र सरकार के फैसले के मुताबिक राज्य के सभी निजी चिकित्सा महाविद्यालयों और डीम्ड विश्वविद्यालयों में एमबीबीसी और पीजी की की 50 प्रतिशत सीटों पर नामांकन और ट्यूशन फी समेत दूसरे शुल्क राज्य के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय के लिए निर्धारित शुल्क के बराबर रखने का फैसला लिया गया है। दरअसल केंद्र सरकार ने ये फैसला लिया है कि देश के सारे प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में आधे छात्रों से उतना ही पैसा लिया जायेगा जितना सरकारी मेडिकल कॉलेजों में लिया जाता है। अब सिर्फ सवा लाख रुपए में पूरी हो जायेगी डॉक्टरी की पढ़ाई।
MBBS की पढ़ाई के लिए पाठ्यक्रम के लिए Enrollment Other Fees
1 एडमिशन फी-1000 रूपये एक बार
3 हॉस्टल फी- 12 हजार रूपये सलाना
4 कॉशन मनी- 10 हजार रूपये एक बार
6 मैगजीन सोसाईटी- 500 रूपये सलाना
7. कॉलेज एक्टिविटी- 2000 रूपये एक बार
9. स्टूडेन्ट यूनियन फंड- 100 रूपये एक बार
मेडिकल पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई के लिए तय किया गया फी
1. पी०जी० डिग्री, एडमिशन फी- 4000 रूपये एक बार
2. पी०जी० डिप्लोमा का एडमिशन फी-2000 रूपये एक बार
3. सुपर स्पेशियलिटी एडमिशन फी- 5000 रूपये एक बार
4. ट्यूशन फी- 9000 रूपये सलाना
5. हॉस्टल फी-12000 रूपये सलाना
6. कॉशन मनी- 10000 रूपये एक बार
7. इलेक्ट्रिसिटी चार्ज- 1200 रूपये सलाना
8. मैगजीन सोसाईटी-1000 रूपये सलाना
9. स्टूडेन्ट वेलफेयर फंड- 5000 रूपये एक बार
इसे भी पढ़ें :MLA अंबा प्रसाद के विधायक प्रतिनिधि को सरेराह किया छलनी…देखें
इसे भी पढ़ें :IMD ALERT! यहां 26 और 27 फरवरी को बारिश
इसे भी पढ़ें : खूंटी में जवान का अ*धजला शव मिलने से सनसनी…












