Kohramlive Desk : उत्तराखंड के हरिद्वार में सावन भरकांवड़ पथ पर मांस की दुकानें नहीं लगेंगी। शराब की भी बिक्री पर बैन रहेगी। सिठी एसपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्रतिबंध को लेकर दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए हैं। प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी तैनात किया गया है।
शहर में आने लगे हैं कांवरिये
सोमवार को अभी तक की सबसे अधिक भीड़ बाजारों, हरकी पैड़ी और पार्किंग में दिखाई दी। बड़े वाहनों के साथ कांवड़िये हरिद्वार शहर में आने लगे हैं। 15 जुलाई से पंचक लगने के बाद हरिद्वार के बाजारों में अपेक्षा से कम भीड़ पहुंची थी।20 जुलाई को पंचक हटने हैं। ऐसे में हरिद्वार में कांवर यात्रा भी बढ़ने लगी है।
ट्रैफिक रूट बदला
डीआईजी-एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 16 जुलाई की रात से यूपी से ही यातायात प्लान लागू कर दिया गया है। अब दिल्ली से देहरादून-ऋषिकेश जाने वाले वाहन हरिद्वार नहीं आ सकेंगे। उन्हें वाया रामपुर तिराहे से देवबंद, गागलहेड़ी से होते हुए रवाना किया जाएगा।
यदि कोई वाहन हरिद्वार में प्रवेश कर जाएगा तो उसे वाया भगवानपुर, मंडावर, छुटमलपुर होते हुए देहरादून-ऋषिकेश के लिए भेजा जाएगा। बकौल डीआईजी, दिल्ली से आने वाले वाहन मुजफ्फरनगर से मंगलौर, नगला इमरती, लंढौरा, लक्सर, सुल्तानपुर, फेरुपुर, जगजीतपुर, एसएम तिराहे से शनि चौक तक जाएंगे।
इसे भी पढ़ें : ‼️ ALERT ‼️ : GPS, मोबाइल और सैटेलाइट सिग्नल आज हो जाएगा बंद! नहीं उड़ सकेंगे Flight, Blackout भी पॉसिबल
इसे भी पढ़ें : हनक ऐसी कि डंपर चढ़ाकर DSP को दिन दहाड़े मार डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : मिस इंडिया फाइनलिस्ट रिया तिर्की से बोले सीएम हेमंत- इस उपलब्धि पर पूरा झारखंड गौरवान्वित
इसे भी पढ़ें :सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश, कोरोना मृतकों के परिजनों को जल्द मुआवजा दें राज्य
इसे भी पढ़ें :नहीं रहे ‘मेरा रंग दे बसंती…’ के मशहूर सिंगर Bhupinder Singh
इसे भी पढ़ें :पैसों की खातिर सरदार को मारा, कैलू खुद बन गया सरगना… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :जींस वाली नई नवेली बीवी ने पति को दुनिया से….








