Kohramlive Desk : ऐतराज जताने पर जींस वाली बीवी ने खूंखार रूप धारण कर लिया। अनाप शनाप बोलना शुरू किया और बावरी सी हो गई। वह गुस्सा में उबलने लगी। करीब दो महीना पहले ब्याह कर आई पति-पत्नी में तीखी नोक-झोंक शुरू हो गई। बीवी पुष्पा जींस पहन कर मेला घूमने गई थी। जब वह घर लौटी तो उसे देखते ही पति ए टुडू को मूड बहुत खराब हो गचा। पति ने एतराज जताते हुए कहा कि जींस पहनकर मेला देखने मत जाया करो, बस इतनी सी बात को लेकर पत्नी तैश में आ गई। वह पूरा बिदक गई। दोनों में खूब झगड़ा होने लगा। नौबत ऐेसी आ गई कि दोनों एक दूसरे को मरने मारने पर आ गये। इल्जाम है कि पत्नी बिना कुछ समझे बुझे अपने पति पर ताबड़तोड़ कई बार चाकू से वार कर दिया। खून से लथपथ पति को धनबाद के पीएमसीएच ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हैरान कर देने वाली यह वारदात जामताड़ा के जोड़भीटा गांव से उछलकर सामने आई है। मारे गये पति ए टुडू के पिता कर्णेश्वर टुडू का कहना है कि बेटा और बहू में जींस पहनने को लेकर झगड़ा हो गया था। गुस्सैल बहू ने चाकू मारकर बेटे की हत्या कर दी। करीब दो महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी।
इसे भी पढ़ें : बड़ा हादसा : बाइक सवार को बचाने के चक्कर में 13 लोगों की गई जान
इसे भी पढ़ें : विपक्ष की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार Margaret Alva होंगी
इसे भी पढ़ें : वनडे कप्तान Tamim Iqbal ने T20 अंतरराष्ट्रीय से लिया संन्यास
इसे भी पढ़ें : फौजी ने पहले साथियों को भूना, फिर खुद का उड़ा लिया भेजा… देखें
इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने किया बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, बोले- यूपी में कानून व्यवस्था सुधरी है और कनेक्टिटिविटी भी
इसे भी पढ़ें : गंगा किनारे बेतहाशा रो रहे वत्सल की बहन और आर्यन का भाई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 28 जुलाई को Zenfone 9 फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करेगी Asus, जानिए फीचर्स















