spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

वंदे भारत एक्सप्रेस पहली बार पटना से पहुंची रांची… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi (Rudra Ranjeet) : झारखंड बिहार के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस आज दिन करीब एक बजे रांची पहुंच गई। आज यानी सोमवार को भोर में करीब 6:55 बजे यह ट्रेन पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 10 से चली। रेलवे के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना किया। पटना-रांची के बीच इसका ट्रायल रन शुरू किया गया, इस कारण केवल रेलवे के स्टाफ ही ट्रेन पर सवार हुए। जल्द ही इस ट्रेन से आम लोग भी यात्रा कर सकेंगे। अभी इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिन के करीब एक बजे रांची पहुंच गई। इससे पटना से रांची के बीच की सफर तय करने में इस ट्रेन को 6 घंटे लगे। दिन के करीब 12 बजकर 50 मिनट में ट्रेन बीआईटी स्टेशन क्रॉस की। जिसका वीडियो हमारे संवाददाता रुद्र रंजीत ने अपने कैमरे में कैद किया। दोपहर 2:20 बजे ट्रेन रांची से पटना के लिए रवाना हो गई। रात 8:25 बजे पटना स्टेशन पर पहुंच जाएगी।

अभी ट्रेन आम यात्रियों के लिए शुरू नहीं की जाएगी। कुछ दिन लोगों को नियमित यात्रा के लिए इंतजार करना पड़ेगा। सेमी हाई स्पीड ट्रेन के रूप में इसकी शुरुआत होनी है। माना जा रहा है कि जून महीने के अंतिम सप्ताह में इसका यात्री सेवा के लिए परिचालन शुरू हो जाएगा। लेकिन अभी तक तारीख तय नहीं की गई है।

यह होगा वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट

रेलवे की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इस ट्रेन में 8 एसी चेयर कार लगाए जाएंगे। हर कोच में जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली सुविधा उपलब्ध होगी। 4 आपातकालीन पुश बटन भी लगाए गए हैं। रांची से पटना के बीच 6 घंटे 5 मिनट में सफर तय करेगी। अप और डाउन दोनों दिशाओं में इस गाड़ी का परिचालन जहानाबाद, गया, बरकाकाना, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और मेसरा रूट से किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, ‘बिपरजॉय’ बना खतरनाक

इसे भी पढ़ें : 20-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, इस दिन बारिश के आसार

इसे भी पढ़ें :

झारखंड छात्र आंदोलन में राहुल गांधी की एंट्री, बोले, बल प्रयोग गलत…

Ranchi: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

बुजुर्गों के खाते में आज फिर पहुंचे 1100 रुपये…

Bihar : 10 अगस्त यानी बिहार पेंशन दिवस पर...

विधानसभा के करीब पहुंचा छात्रों का हुजूम, आंसू गैस के गोले दागे गये… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान स्थिति लगातार...

अभिषेक बनर्जी को 3 हफ्ते विदेश जाने की मिली इजाजत…

Kohramlive : आंखों के इलाज को लेकर कानूनी पेंच...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: