UP : रविवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय बैठक में बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया। उन्हें आगामी कार्यक्रमों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई, साथ ही पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सावधानी और समर्पण से काम करने की हिदायत दी गई। बैठक में संगठन की मजबूती और सर्वसमाज में जनाधार बढ़ाने पर चर्चा हुई। साथ ही ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए आतंकी हमले के जवाब में सेना की कार्रवाई की सराहना की गई। मायावती ने देश की सुरक्षा को सर्वोपरि बताया और कश्मीर मुद्दे पर बाहरी दखल को खारिज करने की बात दोहराई।उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर व गौतम बुद्ध की प्रतिमाओं का अनादर रोका जाना चाहिए, ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे। साथ ही बहुजन वालंटियर फोर्स (BVF) को फिर से सक्रिय करने का भी निर्णय लिया गया।












