UP : यूपी के फर्रुखाबाद के कादरी गेट थाना क्षेत्र में शनिवार को सातनपुर मंडी के पास संचालित एक कोचिंग सेंटर में जोरदार विस्फोट हुआ। हादसे में 10 छात्र गंभीर रूप से घायल, जबकि 2 की मौके पर मौत हो गई। विस्फोट इतना तेज था कि एक किलोमीटर दूर तक मकान हिल गये। धमाके में कोचिंग सेंटर का पूरा ढांचा ढह गया। दीवारें 50 मीटर और लोहे की जाली 150 मीटर दूर जा गिरी। पास खड़े वाहन भी दूर जाकर गिरे। मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि कुछ छात्रों के अंग घटनास्थल पर बिखरे मिले। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां, कादरी गेट व फतेहगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एक शिक्षक को हिरासत में लिया गया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल ने मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। खबर लिखे जाने तक विस्फोट के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया था।
इसे भी पढ़े : कसाब के साथियों को दी थी खौफनाक मौ’त, पूर्व NSG कमांडो कैसे बन गया गांजा गैंग का सरगना… जानें
इसे भी पढ़े : कफ सिरप से कई बच्चों की जान चली गई!
इसे भी पढ़े : मुख्य चुनाव आयुक्त बोले, चुनाव प्रेक्षक लोकतंत्र के प्रकाशस्तंभ
इसे भी पढ़े : फ्लिपकार्ट ने फिर किया सेल का ऐलान, धांसू ऑफर्स… जानें












