spot_img

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम अटैक, ट्रेन से भाग रहे हमलावर धराये…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय पर हुये पेट्रोल बम हमले ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिये हैं। चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित संघ कार्यालय को मंगलवार देर रात दो बार निशाना बनाया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि या बड़ी क्षति नहीं हुई, लेकिन अगर विस्फोट अधिक शक्तिशाली होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात 12:36 बजे और फिर 12:39 बजे दो व्यक्तियों ने कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंके। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही रांची पुलिस हरकत में आई और एसएसपी के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुये टीम ने बुधवार देर रात कोडरमा जंक्शन पर दोनों आरोपियों को पहचान लिया। हालांकि तब तक ट्रेन खुल चुकी थी। इसके बाद गया जिले के रफीगंज स्टेशन पर दोनों को ट्रेन से उतारकर गिरफ्तार कर लिया गया

लोहरदगा से रांची पहुंचे थे आरोपी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी लोहरदगा से रांची आये थे और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में कई अहम और नये तथ्य सामने आ सकते हैं।

संघ कार्यालय में मौजूद थे करीब 20 लोग

जिस समय हमला हुआ, उस वक्त संघ कार्यालय में करीब 20 लोग मौजूद थे। सौभाग्य से किसी को चोट नहीं आई। यह रांची में पहला मौका है जब RSS कार्यालय को इस तरह निशाना बनाया गया है। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।

एक बम नहीं फटा, दूसरे से हुआ धमाका

जांच में पता चला कि पहला पेट्रोल बम सॉस की कांच की बोतल में तैयार किया गया था, जिसे कार्यालय के ग्राउंड फ्लोर स्थित प्रवेश द्वार के पास फेंका गया। बोतल टूट गई, लेकिन बम विस्फोट नहीं कर सका।

वहीं दूसरा पेट्रोल बम कोल्ड ड्रिंक की बोतल से तैयार किया गया था, जिसे कार्यालय की छत पर फेंका गया। इस बम में जोरदार रोशनी के साथ धमाका हुआ, जिससे इलाके में कुछ देर के लिये दहशत फैल गई।

NIA की एंट्री से बढ़ी जांच की गंभीरता

घटना की गंभीरता को देखते हुये बुधवार दोपहर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम भी घटनास्थल पहुंची। टीम ने मौके का निरीक्षण किया और संघ के पदाधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद यह संभावना भी तेज हो गई है कि इस मामले की जांच NIA अपने हाथ में ले सकती है।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि दो युवक कार्यालय के बाहर पहुंचे और बेहद बेखौफ अंदाज में पेट्रोल बम फेंके। एक युवक ने जैसे ही बम फेंका, उसके चेहरे पर बंधा गमछा हट गया। वहीं दूसरा युवक एक हाथ से चेहरा ढके हुये

था और दूसरे हाथ से मोबाइल पर पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था।

फुटेज में यह भी दिखाई दे रहा है कि दोनों ने पेट्रोल बम फेंकने से पहले लाइटर से उसके पलीते में आग लगाई थी।

तीन और संदिग्ध हिरासत में

इस मामले में पुलिस ने तीन अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने वारदात से कुछ दूरी पर एक बाइक और एक कार भी बरामद की है। आशंका है कि वाहन चोरी के हो सकते हैं या उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हो। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : राज्यसभा चुनाव: विधानसभा में माननीयों के हर वोट पर नजर, ऐसे हो रही निगहबानी…

इसे भी पढ़ें : Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

इसे भी पढ़ें : नामकुम में वर्दी में मिला RPF जवान का श’व, मचा हड़कंप…

इसे भी पढ़ें : 40 हजार रुपये तक के बजट में मिल रहे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, खासियत जानें…

इसे भी पढ़ें : पुलिस अंकल, “मम्मा ने पापा को मा’र डाला,”जानें क्यों…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सावन का पहला सोमवार, देखें LIVE वीडियो…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची की पहली सोमवारी... रात के...

मा’रे गये गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पूरी कहानी… जानें

Ranchi : झारखंड के संगठित अपराध जगत का एक...

नींद की दहलीज पर पहुंचते ही क्यों लगता है डर का झटका? जानें…

Kohramlive : क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ...

जमशेदपुर FC बंद, करोड़ों की कटौती भी नहीं बचा सकी डूबती नैया…

Jamshedpur : जमशेदपुर के फुटबॉल प्रेमियों के लिये यह खबर...