spot_img
spot_img
spot_img

धराली में भारी तबाही, मलबे में दबे कई, रेस्क्यू जारी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बीते मंगलवार को उत्तराखंड की हर्षिल घाटी में तीन स्थानों पर बादल फटने के बाद आये मलबे और सैलाब ने धराली गांव में भारी तबाही मचाई। कई बहुमंजिला होटल और रेस्टोरेंट जमींदोज हो गये, जबकि दर्जनों लोग मलबे में दब गये। बुधवार को सेना, ITBP और SDRF की टीमों ने राहत और बचाव अभियान तेज किया। इस दौरान धराली के 32 साल के आकाश पंवार का शव मलबे से बरामद हुआ, जबकि हर्षिल में फंसे सेना के 11 घायल जवानों को हेलीकॉप्टर की मदद से अस्पतालों में भेजा गया।

इलाके से टूटा संपर्क, सेना का मानवीय राहत अभियान

बादल फटने से क्षेत्र का उत्तर और दक्षिण दोनों ओर से संपर्क टूट गया है, एक पुल बह गया और कई सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। सेना ने बताया कि 225 से ज्यादा जवान (इंजीनियरिंग और इन्फैंट्री टीमों सहित) खोज व राहत कार्य में लगे हैं और खोजी कुत्तों के साथ सात टीमें टेकला के पास काम कर रही हैं।

अभी भी कई लोग लापता

जिला प्रशासन के अनुसार, धराली के 8 स्थानीय युवक, 2 नेपाली नागरिक और सेना के 10 जवान अब भी लापता हैं। बेहतर मौसम के बाद हेलिकॉप्टरों की मदद से बचाव दलों को मौके पर उतारा जा रहा है और मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...