spot_img

बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

PATNA : बिहार की नीतीश सरकार ने मंगलवार को राज्‍य प्रशासनिक सेवा के 59 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इन अफसरों के तबादले और नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य सरकार ने संयुक्त सचिव, अपर समाहर्त्ता और उप सचिव स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं।

धीरेंद्र पासवान बने तेज प्रताप के विभाग के संयुक्‍त सचिव

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के मुख्य महाप्रबंधक उदय प्रताप सिंह को संसदीय कार्य विभाग का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। आरा नगर निगम के अपर नगर आयुक्त धीरेंद्र पासवान को मंत्री तेजप्रताप यादव के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बतौर संयुक्त सचिव लगाया गया है। इस पद पर तैनात सुबोध कुमार चौधरी को शिक्षा विभाग में निदेशक (प्रशासन) के पद पर नियुक्त किया गया है। खान एवं भूतत्व विभाग के संयुक्त सचिव दीवान जफर हुसैन को अल्पसंख्यक वित्तीय निगम का प्रबंधक निदेशक बनाया गाय है। नरेश झा मधुबनी जिले के नए अपहर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी होंगे। भागलपुर के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अरुण सिंह को विज्ञान एवं प्रवैधिकी विभाग में संयुक्त सचिव बनाकर भेजा गया है। शिवहर के अधिसूचित उप विकास आयुक्त सुधांशु कुमार सिंह का ब्रेडा के उपनिदेशक के तौर पर तबादला हुआ है।

इन अधिकारियों का यहां हुआ ट्रांसफर

इबरार आलम-  संयुक्त सचिव, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग

मृत्युंजय कुमार- मुख्य महाप्रबंधक, बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम

राजेश कुमार- संयुक्त सचिव, खान एवं भूतत्व विभाग

सुनील कुमार- संयुक्त सचिव, बिहार राज्य कर्मचारी चयन आयोग

राजेश भारती- विशेष कार्य पदाधिकारी, बिहार विकास मिशन

अरविंद कुमार झा- अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, दरभंगा

प्रतिभा कुमारी-अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण)- सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बांका

हेमंत कुमार सिंह- अपर जिला दंडाधिकारी, विधि व्यवस्था, पटना।

इसे भी पढ़ें :भारत के इस राज्य में 30 साल बाद चालू हुये सिनेमाघर… देखें

इसे भी पढ़ें :शर्म करो, एक जवान लड़का चल बसा, तड़पता रह गया परिवार

इसे भी पढ़ें :जमीन सर्वे कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए विभाग : सीएम हेमंत सोरेन  

इसे भी पढ़ें :प्यार, से*क्स और फिर हो गया भयानक कांड… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :दूसरी बीवी के घर फंदे पर झूलता मिला रवि… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...