spot_img
spot_img
spot_img

बस स्‍टैंड और रेलवे स्‍टेशन पर चला मास्‍क चेकिंग अभियान, 95 लोगों से वसूला गया जुर्माना

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रांची डीसी छवि रंजन के निर्देश पर रांची के विभिन्न जगहों पर लगातार मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। डीसी छवि रंजन तथा परिवहन विभाग के निर्देश के पर आज डीटीओ रांची प्रवीण प्रकाश ने रांची रेलवे स्टेशन, आईटीआई बस स्टैंड, खादगढ़ा बस स्टैंड में मास्क चेकिंग अभियान के चलाया। इस दौरान बिना मास्‍क घूम रहे लोगों से कुल 58,500 रुपया जुर्माना वसूला।

इसे भी पढ़ें : अमेरिका के ‘शाहजहां’ ने अपनी ‘मुमताज’ के लिए खुद को गंगा में झोंका

बिना हेलमेट के मोटर बाइक चलाने वाले 22 लोगों तथा बिना मास्क के यात्रा करने वाले 73 लोगों समेत कुल 95 लोगों से उक्‍त राशि वसूली गई।

मास्क चेकिंग
मास्क चेकिंग

यात्री कोविड प्रोटोकॉल का करें पालन

रांची डीसी छवि रंजन ने यात्रा करने वाले लोगों से अपील की है कि यात्रा के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकॉल के मापदंडों का अक्षरशः अनुपालन कर जिला प्रशासन को कोविड संक्रमण की रोकथाम में सहयोग करें।

इसे भी पढ़ें : देखिए, कैसे क्रिकेटर बनने की चाह में बन गया शार्प शूटर तौकिर

कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें ऑटो चालक

सभी ऑटोरिक्शा चालक कोविड-19 प्रोटोकॉल द्वारा निर्धारित संख्या में ही यात्रियों को बिठाएं। बिना मास्क के गाड़ी न चलाएं और न ही बिना मास्क के यात्रियों को टेम्पू में बैठने की अनुमति दें।

रांचीवासियों से SMS का इस्तेमाल करने की अपील

डीसी छवि रंजन ने कहा है कि कोविड अनुरूप उचित व्यवहार से ही हम कोरोना के खिलाफ जंग जीतने में कामयाब हो सकते हैं। इसीलिए रांचीवासी सजग और सतर्क नागरिक होने का परिचय दें और SMS – सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाईज़र का इस्तेमाल करें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...