पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना के IGIMS अस्पताल में कोरोना की वैक्सीन लगवाई। बता दें कि बिहार में नीतीश सरकार ने सभी को मुफ्त वैक्सीन देने का ऐलान किया है। देश में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा फेज आज से शुरू हो गया है। 60 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को अब वैक्सीन लग रही है। साथ ही अब प्राइवेट अस्पतालों में भी वैक्सीन मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोमवार को वैक्सीन का डोज लिया है। ऐसे में अब देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
Read More : दिउड़ी मंदिर पहुंचे महेंद्र सिंह धौनी, एक झलक पाने को बेताब दिखे प्रशंसक
सीएम के साथ बिहार के दोनों उप मुख्यमंतत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी ने भी कोरोना वैक्सीन लगवाई है। इनके अलावा दो अन्य मंत्रियों के भी टीकाकरण की बात सामने आ रही है। मुख्यमंत्री के टीकाकरण के समय राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल मंत्री, शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत समेत कई लोग मौजूद थे।
बिहार सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों में भी कोरोना वैक्सीन को फ्री कर दिया है। राज्य सरकार के फैसले के मुताबिक उसकी तरफ से चिन्हित किए गए 50 प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना के टीके मुफ्त दिए जा रहे हैं। राजधानी पटना के 4 सरकारी अस्पतालों में आज से टीका लिया जा रहा है। पीएमसीएच, एनएमसीएच, आईजीआईएमएस और पटना एम्स में कोरोना वैक्सीन लगवाने की सुविधा उपलब्ध है। बता दें कि राज्य सरकार ने तीसरे चरण में 1.21 करोड लोगों को टीका देने का लक्ष्य तय किया है। इसमें तकरीबन 1.10 करोड़ लोग 59 वर्ष के ऊपर के हैं वही 20 लाख ऐसे लोग भी हैं जिन्हें अलग-अलग तरह की बीमारियां हैं और उन्हें कोरोना का टीका देने का फैसला किया गया है।
Read More : BREAKING : PCR वैन में ही पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली






