UP : वायुसेना विमान हादसे में शहीद हुये मलखान सिंह का पार्थिव शव 56 साल बाद उनके गांव यूपी के फतेहपुर पहुंचा। 5 दशक बाद तिरंगे में लिपटे शव को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोगों की भीड़ जुट गई। बॉडी के मिलने से घर में खुशी और गम दोनों तरह का माहौल था। दरअसल साल 1968 में वायुसेना का एक विमान चंडीगढ़ से 100 से ज्यादा जवानों को लेकर लेह लद्दाख के लिए रवाना हुआ था। लेकिन सियाचिन के बर्फीले पहाड़ों पर विमान क्रैश हो गया। कई सालों तक खोजने पर भी जवानों का कुछ पता नहीं चला। दो दिन पहले सेना द्वारा चलाये गये सर्च अभियान में जवान दिवंगत मलखान सिंह का शव मिला। आइडी कार्ड और वाउचर से उनकी पहचान हुई। हादसे के वक्त मलखान सिंह 23 साल के थे। उनका एक बच्चा भी था। खबर घरवालों को दी गई। यह खबर मिलते ही घरवाले हैरान हो गये। उनकी पत्नी शीला देवी और इकलौते बेटे रामप्रसाद की मौत हो गई है। अब उनकी बहु, दो पोते और एक पोती है। पोते रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं। पौते ने बताया कि विधि विधान से पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जायेगा।
इसे भी पढ़ें : 15 को झारखंड में कब-कहां जायेंगे PM मोदी… जानें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति आने वाली हैं रांची… जानें कब
इसे भी पढ़ें : देश को मिलेगी पहली वंदे मेट्रो, न्यूनतम किराया 30 रुपये…
इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा, मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…
इसे भी पढ़ें : घर आते ही पुलिस ने धरा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : बेटी बेच दी गई, परदेश से लौटे पिता
इसे भी पढ़ें : एहसान नहीं फर्ज, लापरवाह होंगे दंडित : DGP
इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी
इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…
इसे भी पढ़ें : घर आते ही पुलिस ने धरा… जानें क्यों











