Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि पहली बार आईएनडीआईए गठबंधन की सरकार ने शहीद निर्मल महतो के सपनों के अनुरूप काम किया है। झारखंड के निर्माता शिबू सोरेन के निरंतर आशीर्वाद से मैं निर्मल दा के सपनों को साकार कर पा रहा हूं। आने वाले 10 सालों में हर झारखंडी की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति हो चुकी होगी। निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाने में सफल हो चुके होंगे। मौका था वीर शहीद निर्मल महतो की 73वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का।
यह कार्यक्रम झामुमो रांची जिला समिति के जिलाध्यक्ष मुशताक आलम के नेतृत्व में आयोजित की गई थी। सीएम हेमंत सोरेन ने शहीद निर्मल महतो चौक पर स्थित उनकी प्रतिमा पर फूल-माला चढ़ा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, सीएम ने राज्यवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रेम, सद्भाव, उत्साह और खुशियों का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए, यही कामना करता हूं।
कार्यक्रम में केन्द्रीय प्रवक्ता सह मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिन्टु, मुख्यमंत्री के आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव, सांसद डॉ महुआ माजी, जिला सचिव डॉ हेमलाल मेहता, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा सहित अन्य नेता मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : गढ़वा का उज्ज्वल छत्तीसगढ़ में डूबा…
इसे भी पढ़ें : चलती बाइक अचानक धधक उठी, फिर…
इसे भी पढ़ें : नई दुल्हनिया के साथ अरबाज की पहली फोटो आई सामने… देखें
इसे भी पढ़ें : कनकनी हुई कम, अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम… जानें
इसे भी पढ़ें : फोन पर लगल रहती थी बीवी, जिंदा ज*ला दिया पुराने यार को
इसे भी पढ़ें : जालिम पति और निष्ठुर पुलिस : विवाहिता मांगी इच्छा मृ*त्यु… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिन बाप की बेटी का स्कूल से नहीं कटेगा नाम, कौन बना फरिश्ता… जानें
इसे भी पढ़ें : प्यार में जिंदा ज*ल गया हर्ष, रोती रह गई मां… देखें वीडियो




