spot_img
spot_img
spot_img

शादीशुदा शख्स ने हाथ पर लिखा सॉरी मम्मी-पापा, कर दिया बड़का कांड…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बिहार के आरा में एक शादीशुदा युवक ने पंखे से फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। युवक को जब फंदे से उतारा गया तो उसके बाएं हाथ की हथेली पर ‘सॉरी मम्मी पापा, आई हेट यू माय लाइफ’ लिखा हुआ था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया। मामले में भोजपुर नगर थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि हत्या और आत्महत्या के आरोप व प्रत्यारोप, दोनों एंगल से पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला नगर थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा मोहल्ला वार्ड नंबर-29 का है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र अहिरपुरवा मोहल्ला निवासी केदार यादव का 28 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र कुमार के रूप में हुई है। उसकी शादी 4 माह पहले हुई थी।

पत्‍नी बोली, छोटे भाई ने पीटा था

मृतक की पत्‍नी रूबी देवी ने बताया कि बीती रात (मंगलवार) पति मुझसे बोले कि तुम जाओ सो जाओ मुझे अभी पढ़ना है। फिर वो मुझे भेज कर दूसरे कमरे में पढ़ने चले गए। वो बिहार पुलिस की तैयारी करते थे। सुबह जब कमरे की तरफ गई तो कमरा बंद था, तोड़ने के बाद पता चला कि उन्होंने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। पत्नी ने आरोप लगाया है कि परिजनों की प्रताड़ना से तंग आकर उसके पति ने आत्महत्या की। उसने कहा कि मेरे ससुराल वाले दहेज के लिए प्रतिदिन ताना देते थे। मंगलवार रात मेरे देवर कृष्णा ने मेरे पति की बेरहमी से पिटाई कर दी।रात में मेरे साथ भी मारपीट की गई। मेरे गहने छीन लिए गए।

‘सॉरी मम्मी-पापा’

रूबी देवी ने कहा कि ननद, नंदोसी और सास कुसुम देवी मेरे पति को ताना मारती थीं। वो लोग हमेशा मेरे पति को बोला करते थे कि तेरी बीवी जाहिल है। इसके बाद तो अनपढ़ बीवी की बात क्यों इतना मानता है।इस बात पर मेरे पति ने कहा कि शादी कर के लाया हूं। दूसरे घर की बेटी है। मैं नहीं मानूंगा तो कौन मानेगा। इसी बात को लेकर हमेशा विवाद होते रहता था। मेरे पति को उन लोगों की बात का बुरा लगा है। इसी वजह से उन्होंने सुसाइड कर लिया है।

पत्नी का आरोप- सुसाइड नोट कुछ और था, देवर ने बदला

रूबी देवी ने अपने सास, देवर, ननद एवं नंदोसी पर दहेज को लेकर ताना मारने एवं उल्टा सीधा बोलने के कारण पति के डिप्रेशन में आकर आत्महत्या करने का उन पर आरोप लगाया है। आत्महत्या के बाद उनके पति के बाएं हाथ पर कुछ और लिखा हुआ था पर उसके देवर कृष्णा ने उसे मिटा दिया और यह लिख दिया,’सॉरी मम्मी पापा, आई हेट यू माय लाइफ”।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...