spot_img

तीन महीने पहले हुई थी शादी, बेडरूम में ऐसी हालत में देख चीख पड़ी मां

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : घर के कमरे में पलंग पर बहू और पंखे पर दुपट्टे के सहारे लटकती बेटे की डेड बॉडी देख मां मायावती के होश उड़ गये। उसकी चीख सुन आसपास के लोग जमा हो गये। दोनों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की फैली खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को दिए अपने बयान में मायावती ने बताया कि साढ़े तीन महीने पहले ही बेटे रवि सैनी की शादी किरण से की थी। बीते शनिवार की रात सबकुछ बढ़िया था। बेटा बहू सोये थे तो आज भोर में छोटे बेटे पुषपेंद्र के साथ खुद सब्जी बेचने चली गई। इसी बीच घर में बर्तन धोने वाली लड़की ने ठेले पर आकर बताया कि घर का दरवाजा कोई नहीं खोल रहा है। मायावती और पुष्पेंद्र भागे-भागे घर पहुंचे। काफी खटखटाने पर दरवाजा नहीं खोला गया तो उसे तोड़ दिया गया। सामने बेड पर बहू और फंदे पर बेटे की डेड बॉडी लटकती हालत में मिली। वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या ऐसा लग रहा है कि बीवी किरण को जान से मारने के बाद रवि खुद फंदे पर लटक गया। उसने ऐसा क्यों किया इस बात का पता लगाने में पुलिस जुटी गई है। यह वारदात मुरादाबाद के मझोला के गायत्री नगर से सामने आई है।

इसे भी पढ़ें :Nepal Plane Crash : नेपाल सरकार ने एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की

इसे भी पढ़ें :नेपाल में 72 यात्री को ले जा रहा विमान जलकर हुआ खाक, 64 डेड बॉडी बरामद

इसे भी पढ़ें :‘विमान झुका फिर…’ सामने आया Nepal Aircraft Crash का दिल दहला देने वाला वीडियो

इसे भी पढ़ें :‘मैं मरना चाहती हूं’…कहकर महिला ने उठाया खौफनाक कदम

इसे भी पढ़ें :राजधानी में जवान लड़की का घर के अंदर क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें :आदमखोर तेंदुए ने फिर करना चाहा शिकार, लेकिन इस बार…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...