नींव खुदाई के दौरान मिले कई वर्षों पुराने हरवे-हथियार, किये जा रहे कई दावे

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

लोहरदगा : लोहरदगा के ब्राह्मणडीहा करंज टोली गांव में उस वक्‍त सनसनी फैल गई, जब घर बनाने के लिए नींव खुदाई के दौरान कई पुराने हरवे-हथियार मिले। नींव खुदाई में पुराने हरवे-हथियार मिलने की फैली खबर के लिए उसे देखने के लिए आसपास के सैंकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना जिले के आलाधिकारियों तक भी पहुंच गई। डीसी दिलीप कुमार टोप्‍पो ने ऐतिहासिक महत्व का पता लगाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की टीम को मौके पर भेजा है। यह घर सुमंत टाना भगत का है। दावा किया जा रहा है कि सुमंत टाना भगत के परदादा मंगरा टाना भगत स्वतंत्रता आंदोलन में बेहद सक्रिय थे। वह अंग्रेजों के समय में जेल भी गए थे। माना जा रहा है कि यह हथियार स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान के हो सकते हैं। ये हथियार कितने पुराने हैं इसको लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। कोई इन्हें सन 1857 का बता रहा है। कोई बाद के आंदोलनों में इस्तेमाल होने का दावा कर रहा है। अब जांच के बाद ही इसके पुरातात्विक महत्‍व की जानकारी मिल पायेगी।

जमीन से निकले इन हथियारों में तीर,धनुष, गदा के अलावा कुल्हाड़ी भी शामिल है। बरामद सामान में कुछ अज्ञात धातु के कलात्मक बर्तनों के टुकड़े भी मिले हैं। इसमें से काफी सामानों व हथियारों में जंग लग चुका है। कुछ की स्थिति अच्छी है। प्रशासन की ओर से इन सभी सामानों को जब्त कर इसके पुरातात्विक महत्व की जांच कराने का निर्णय लिया गया है।

Read More : सबको रूला गई स्‍वर कोकिला लता मंगेशकर

Read More :  सदा के लिए खामोश हो गई स्‍वर सरस्‍वती, जानिये लता के जीवन की खास बातें…

Read More :  2 माह की बेटी और मां को देखकर हक्का- बक्का रह गए लोग, कहा…

Read More : इस कंपनी के विज्ञापन में न्यूड मॉडल को लेकर मचा बवाल, देखें…

Read More : रिकॉर्ड 5वीं बार Under-19 World Cup विजेता बनी टीम इंडिया, इस रणनीति से मिली जीत

Read More : सबको रूला गई स्‍वर कोकिला लता मंगेशकर

Read More : “दहलीज” में दिखेगी झारखंडी प्रतिभा : वाई के मिश्रा

Read More : सील हो गया पलामू का हील वेव अस्‍पताल, देखें क्‍यों….

Read More : पत्नी के साथ गया था बाजार, जंगल में इस हाल में मिला पति

Read More : राहुल गांधी ने किया बड़ा वादा, सरकार बनी तो 500 से कम में देंगे सिलेंडर

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार बनायेगी ब्रांड एंबेसडर…

Ranchi : अपनी तूफानी बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज से...

झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के...

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...