Ranchi : राजधानी रांची में तैनात कई थानेदार का तबादला किया गया है। इसको लेकर पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा ने गुरुवार देर शाम अधिसूचना जारी कर दी। बरियातू थानेदार सपन महथा को पुलिस केंद्र भेजा गया है। वहीं हिंदपीढ़ी थानेदार ज्ञानरंजन को बरियातू का जिम्मा सौंपा गया है। रिम्स सुरक्षा विभाग में तैनात रवि ठाकुर को गोंदा थानेदार बनाया गया है। डेली मार्केट थानेदार अरविंद कुमार सिंह को जगन्नाथपुर थाना की कमान सौंपी गई है। जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह को पुलिस केंद्र भेज दिया गया है। गोदा थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर को डेली मार्केट का थानेदार बनाया गया है। एससीएसटी थानेदार राधिका रमन मिंज को भी पुलिस केंद्र पुलिस भेजा गया है। वहीं पुलिस केंद्र में तैनात विनय कुमार सिंह को हिंदपीढ़ी थानेदार बनाया गया है।
इसे भी पढ़ें : पूर्व IPS के लेटर से मचा कोहराम, जानिये रिमांड होम की लड़कियों के बारे में क्या कहा…
इसे भी पढ़ें : रांची के लतीफुल की ओडिशा में मिली हड्डियां, देखें क्या हुआ था उसके साथ…
इसे भी पढ़ें : इस दिन से झारखंड में खुलेंगे स्कूल, मैट्रिक-इंटर EXAM पर क्या बोले शिक्षा मंत्री, देखें…
हाई सिक्योरिटी जोन मोरहाबादी में दागी कालू लामा का गैंगवार में दिनदहाड़े मारे जाने के बाद बरियातू थानेदार नपे थे। तब से ही राजधानी रांची में थानेदारों के बदले जाने का कयास लगाया जा रहा था।

इसे भी पढ़ें : नाबालिग बार-बार बिकती रही, खरीददार रौंदते रहे, बच्ची की आपबीती कर देगी
इसे भी पढ़ें :बहन को छोड़ने गया था ससुराल, जीजा ने बनवा दिया दूल्हा, फिर जो हुआ…






