spot_img
spot_img

रांची के लतीफुल की ओडिशा में मिली हड्डियां, देखें क्‍या हुआ था उसके साथ…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Rupam) : गांव के ही 5 दोस्‍तों के साथ रांची के मांडर का लतीफुल कमाने के लिए उड़ीसा के बलांगीर गया था। वह रेलवे ठेकेदार शमशेर अंसारी के कहने पर वहां गया था। कुछ दिन बाद ही उसे छोड़ बाकी के पांचों दोस्‍त वापस आ गये। लतीफुल के परिवार वालों ने जब उसके बारे में पूछा तो बताया कि वह वहां से कहीं भाग गया। हैरान परेशान परिवारवालों को कुछ समझ नहीं आया। उन्‍हें दाल में कुछ काला लगा। अपने स्‍तर से छानबीन की तो कुछ और ही बात निकलकर सामने आई। परिवार के लोगों ने वापस लौटे लड़कों से मिन्‍नत की… कोई तो बताओ मेरा बेटा कहां है। सभी परिजनों को गुमराह करते रहे। थक-हार जब बोले कि अब जा रहे हैं पुलिस के पास, तो धमकी देने लगा… बोला मारकर गाड़ दिया तेरे बेटे को। कुछ नहीं कर पाओगे, सब मैनेज कर लिये हैं।

यह सुनते ही घरवालों के होश उड़ गये। भागे-दौड़े पहुंचे मांडर थाना। यहां बेटे की हत्‍या का आवेदन दिया। फिर पहुंचे गये उड़ीसा। 31 दिसंबर 2021 को बलांगीर जिले के कांटावांजी थाने में लतीफुल के मर्डर का केस दर्ज कराया। मुस्‍ताक अंसारी, शहनवाज अंसारी, अफरोज अंसारी, फिरोज अंसारी, शाहीद अंसारी और शमशेर अंसारी को आरोपी बनाया। रांची के रूरल एसपी मो. नौशाद आलम से भी मदद की गुहार लगाई। रांची पुलिस ने उड़ीसा पुलिस से संपर्क कर कार्रवाई का आग्रह किया। रांची और उड़ीसा पुलिस ने फिरोज अंसारी को अरेस्‍ट किया। कड़ाई से पूछताछ में फिरोज टूट गया और जो कुछ पुलिस को बताया, उसे सुन पुलिस दंग रह गई। पुलिस को दिये बयान में उसने कबूल किया कि लतीफुल को मारकर जमीन में गाड़ दिया है। फिरोज की निशानदेही पर पुलिस ने लतीफुल की डेड बॉडी को बरामद कर ली। गड्ढा खोदा गया तो वहां लतीफुल की सिर्फ हड्डियां ही मिली। आज परिवार के लोग लतीफुल का कंकाल लेकर जैसे ही पहुंचे पूरा गांव रो पड़ा। परिवार के लोग टूट गये। परिवारवालों की सिर्फ एक ही मांग है… बेटे के हत्‍यारे को मिले फांसी से भी बड़ी सजा। लतीफुल करीब 14 महीने पहले कमाने गया था। सुनें क्‍या बोले रांची के रूरल एसपी मो. नौशाद आलम और मृतक लतीफुल के भाई वाहिद अंसारी

इसे भी पढ़ें :जनधन अकाउंट वाले जल्द करें ये काम! वरना होगा भारी नुकसान…

इसे भी पढ़ें :यात्रीगण ध्यान दें ! अब फ्लाइट रिशैड्यूल करने पर नहीं लगेगी चेंज फीस, जानिए डिटेल्स

इसे भी पढ़ें :E-Shram Card : सरकार ने बैंक खाते में डाले 1000 रुपये!, ऐसे करें चेक

इसे भी पढ़ें :Amul के साथ बिजनेस करने का मौका, 10 लाख रुपए महीने कमाई! जानें कैसे…

इसे भी पढ़ें :बेटियों की शादी के लिए न करें चिंता, इस स्कीम में मिलेंगे इतने रुपये, जानें पूरा प्लान

इसे भी पढ़ें :Bank Account में नहीं हैं पैसे फिर भी निकाल सकते हैं ₹10000, जानिए कैसे

इसे भी पढ़ें :SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, बैंक ने शुरू की नई सर्विस, सभी को होगा…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...