Ranchi : झारखंड के स्टूडेंट्स और अभिभावकों का इंतजार खत्म। 4 फरवरी से राज्य में शिक्षण संस्थाओं को खोलने की अनुमति दे दी गई है। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में तय समय पर मैट्रिक-इंटर की परीक्षा होगी। परीक्षा का मोड ऑफलाइन होगा।
रांची, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, देवघर, चतरा, सिमडेगा और सरायकेला में 9वीं क्लास से 12वीं तक के स्कूल खुलेंगे। वहीं बाकी जिलों में क्लास वन से 12वीं तक के स्कूल खुलेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना की समीक्षा के बाद इन सात जिलों में भी जल्द ही क्लास वन से आठवीं तक के स्कूल भी खोल दिये जायेंगे। स्कूलों के लिए गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है। स्कूलों को गाइडलाइन का पालन करना होगा।
- अभिभावकों की सहमति से बच्चे स्कूल जाएंगे।
- शिक्षकों और स्टूडेंट्स के लिए मास्क और सैनिटाइजर जरूरी।
- बच्चे ऑनलाइन क्लास भी कर सकेंगे।
- झारखंड में आयोजित होने वाली सभी परीक्षाएं ऑफलाइन होगी।
सुनें क्या बोले शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो…


आदरणीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी के द्वारा सहमति प्राप्त करते हुए झारखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन विभाग एवं स्वास्थ विभाग से परामर्श के बाद शिक्षा विभाग ने झारखण्ड के अभिभावकों के आग्रह पर राज्य के सभी स्कूलों को 04.02.22 से खोलने का निर्णय लिया है। इससे संबंधित 1/2 pic.twitter.com/3NH0OkhiGo
— Jagarnath Mahto (@Jagarnathji_mla) February 2, 2022
इसे भी पढ़ें :एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर
इसे भी पढ़ें :नहीं रहे झॉलीवुड अभिनेता बंटी सिंह उर्फ गुरमीत
इसे भी पढ़ें :दिनदहाड़े 3 लाख की लूट, पुलिस के हाथ लगा ये क्लू…
इसे भी पढ़ें :बहन को छोड़ने गया था ससुराल, जीजा ने बनवा दिया दूल्हा, फिर जो हुआ…
इसे भी पढ़ें :स्टेशन के प्लेटफार्म पर बदमाशोंं ने क्या कर डाला, देखें…
इसे भी पढ़ें : पूर्व IPS आरएन सिंह के घर पर IT रेड, बेसमेंट में मिले 650 लॉकर, अब तक करोड़ों रुपये बरामद…
इसे भी पढ़ें : Big Breaking : झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में खुलेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, जानिये डिटेल्स…
इसे भी पढ़ें :दूसरों के पति चुराने में माहिर है ये महिला, जानिए कैसे…






