spot_img

हाईटेंशन तार की चपेट में आ गये कई, इतनों की चली गई जान…

Date:

spot_img
spot_img

UP : मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए निकला जुलूस अचानक मातम में बदल गया। डीजे की लोहे की रेलिंग हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गई। देखते ही देखते करंट फैल गया और जुलूस में शामिल लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि चार महिलाओं समेत 11 लोग झुलस गये। घटना गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल अयोध्या प्रसाद के चौहान टोला की है। बुधवार शाम करीब पांच बजे ग्रामीण प्रतिमा विसर्जन के लिए कोलुहा घाट जा रहे थे। रजही चौराहे के पास डीजे की रेलिंग ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से छू गई। करंट की चपेट में आये लोगों को तत्काल BRD मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां चंदन, विक्की और लक्की को मृत घोषित कर दिया गया। विक्की और लक्की सगे भाई थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया।

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि विसर्जन के दौरान बिजली काटने की बात कही गई थी, लेकिन आपूर्ति बंद नहीं हुई।गुस्साये लोगों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सामने गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन जाम कर दिया। वे जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी दीपक मीणा और SSP डॉ. कौस्तुभ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों के उपचार की जानकारी ली और ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि, ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। देर शाम तक मौके पर तनाव बना हुआ था।

इसे भी पढ़ें :

गढ़वा पुलिस ने वीर जवानों को किया नमन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : वर्दी सिर्फ एक पोशाक नहीं, बल्कि देश...

टाइगर श्रॉफ पर फा’यरिंग केस में बड़ा खुलासा… जानें

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर...

फादर बारला के गुनहगारों के बारे में पुलिस को मिले अहम क्लू…

Khunti : खूंटी के आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्राचार्य...

नाहक एक और पति मा’रा गया…

UP : गांव में रामलीला चल रही थी। लोग...

”आधुनिक रावण से मुकाबले के लिये समाज को खुद बनना होगा राम”

Ranchi : रांची के टाटीसिलवे में विजयादशमी के अवसर...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: