Khunti : खूंटी के आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्राचार्य फादर बेनेडिक्ट बारला पर कातिलाना हमला करने वाले गुनहगारों के पुलिस को कुछ अहम क्लू मिले हैं। पुलिस हमलावरों की खोज में संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज को पुलिस ने खंगाला है। वहीं, बेतरह जख्मी फादर को बेहतर इलाज के लिये रांची के पल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह संत मिखाइल महागिरजाघर से भी जुड़े हुये हैं। खबर है कि रात के समय वह विद्यालय के कार्यालय में मौजूद थे। इसी दौरान उन पर हमला किये जाने की आशंका है। सुबह जब लोग विद्यालय पहुंचे, तो प्राचार्य को कार्यालय के अंदर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया। उनके शरीर पर चोटें थीं और आसपास खून फैला हुआ था। यह दृश्य देखकर लोग सकते में आ गये। आनन-फानन में उन्हें खूंटी सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुये रांची रेफर कर दिया। मौके पर खूंटी पुलिस कप्तान और अन्य छोटे-बड़े अधिकारी पहुंचे।
गढ़वा पुलिस ने वीर जवानों को किया नमन…
Garhwa(Nityanand Dubey) : वर्दी सिर्फ एक पोशाक नहीं, बल्कि देश...
टाइगर श्रॉफ पर फा’यरिंग केस में बड़ा खुलासा… जानें
Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर...
”आधुनिक रावण से मुकाबले के लिये समाज को खुद बनना होगा राम”
Ranchi : रांची के टाटीसिलवे में विजयादशमी के अवसर...
चार महीने पहले दुल्हन बनकर आई रूबी, अब सास के साथ उठी अर्थी…
UP : जिंदगी बेहतर बनाने के लिये थान सिंह...
Advertisement